Breaking News

प्राप्त सूचना एवं शिकायत के आलोक में आज दिनांक -दीपक कुमार, अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा ने जिला के सिंहवाड़ा पंचायत के विभिन्न कवरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण कर

प्राप्त सूचना एवं शिकायत के आलोक में आज दिनांक -दीपक कुमार, अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा ने जिला के सिंहवाड़ा पंचायत के विभिन्न कवरेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण कर

रिपोर्ट अविनाश कुमार

वहां कवरेंटाइन किए गए व्यक्तियों का रहन सहन, खान पान, मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आलोक में श्री दीपक कुमार, अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरहुल्ली, सिंहवाड़ा पहुंचे। इस विद्यालय के अन्दर कुल 38 व्यक्ति रह रहे हैं जो देश के विभिन्न राज्यों ( दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, चेन्नई आदि) से विभिन्न माध्यमों ( ट्रेन, बस, ट्रक, आदि) से दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखण्ड में विगत दो – तीन दिन पूर्व पहुंचे है। इन लोगों ने स्वयं तथा जन प्रतिनिधियों के माध्यम से संबंधित थाना एवं संबंधित अंचलाधिकारी को सूचित करने के बावजूद उनके रहने, खाने एवं चिकित्सा की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। ये सभी लोग बिना स्वास्थ्य जांच के ही उक्त विद्यालय में रह रहे हैं तथा अपना खाने पीने का इंतजाम भी स्वयं के माध्यम से हीं कर रहे हैं। इस संबंध में जब दीपक कुमार, अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा ने अंचलाधिकारी, सिंहवाड़ा से जानकारी प्राप्त किया तो उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। अंचलाधिकारी, सिंहवाड़ा को तीन घंटों के अंदर आवश्यक कार्यवाही कर सूचित करने हेतु दीपक कुमार, अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के द्वारा आदेशित किया गया है। इस विषम परिस्थितियों में इस प्रकार की प्रशासनिक शिथिलता एवं उदासीनता पर दीपक कुमार, अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा ने काफी खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रशासनिक शिथिलता एवं उदासीनता काफी चिंता का विषयवस्तु है। दीपक कुमार, अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा ने जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में कार्यरत सभी PLVs को सभी कवरेंटाइन केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अनुमंडलीय अस्पतालों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था एवं वास्तविक वस्तुस्थिति से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा को अवगत कराने हेतु आदेशित किया है तथा संबंधित प्रशासनिक, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सहयोग करने हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में श्री दीपक कुमार अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के द्वारा सिंघवारा प्रखंड अंतर्गत स्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान पर पहुंचकर औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर उपलब्ध लोगों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …