गोपालगंज।
फेडरल बैंक के ब्रांच मैनेजर ने बांटे पुलिस वालों के बीच मास्क व सेनिटाइजर। शहर के
जंगलिया मोड़ स्थित फेडरल बैंक के ब्रांच मैनेजर अमितेश गुप्ता के द्वारा सभी चौक चौराहों पर ड्यूटी पे तैनात कोरोना वैरियर्स पुलिस कर्मी जो कड़ी धूप में भी अपनी ड्यूटी निभा रहे है, उन कोरोना योद्धाओं के बीच, फेडरल बैंक के ब्रांच मैनेजर के द्वारा मास्क, सेनिटाइजर, डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है।फेडरल बैंक के ब्रांच मैनेजर अमितेश गुप्ता के द्वारा शहर में लगातार, कभी खाद्य सामग्री, तो कभी राहत सामग्री, तो कभी भोजन के पैकेट, और अब मास्क और सेनिटाइजर भी बांटा जा रहा है। फेडरल बैंक के मैनेजर अमितेश गुप्ता ने बताया कि गरीब व मजलूम की मदद कर के उनके चेहरे पर स्माइल देख कर मुझे बहोत सुकून मिलता है, जरुरत पड़ने पर आगे भी इस तरह का मदद करते रहेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal