पटना बिहार के क्वॉरेंटाइन सेंटर पर सुविधाओं का आभाव : आप

आम आदमी पार्टी बिहार के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने आम नागरिकों की शिकायत पर बिहार के सभी 38 जिलों में स्थापित क्वॉरेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में किया। सेंटरो पर व्याप्त अव्यवस्था का अनेकों वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी उजागर किया गया है। अभी प्रदेश के सभी जिलों के पंचायतों में चलाया गया।
*यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता चंद्रभूषण ने देते हुए बताया ने कि -* पंचायतों में स्तिथ अधिकांश सेंटरों आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा घोषित सुविधाओं का घोर आभाव है। बेगूसराय, छपरा, सारन, सुपौल, बक्सर आदि जगहों से बड़ी मात्रा में स्तरहीन खाने पीने, गंदगी, मच्छरदानी नहीं मिलने, पीने की पानी का आभाव के साथ साथ समुचित शौचालय नहीं होने*आदि की शिकायते मिलीहै। प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष अंगेष सिंह ने बेगूसराय के शाहपुर टीचर ट्रेनिंग स्कूल सेंटर पर एक हजार व्यक्ति पर चार शौचालय होने का विडिओ रिपोर्ट प्रेषित किया है।*
जहां आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से निरीक्षण का वीडियो रिपोर्ट फेसबुक पर अपलोड कर मुख्यमंत्री बिहार का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने महासचिव राकेश यादव को कल निरीक्षण रिपोर्ट की प्रति मुख्यमंत्री बिहार को प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
आज के अभियान में सुपौल जिलाध्यक्ष डाक्टर केपी रमण ,जिला अध्यक्ष मधुबनी वीरेंद्र यादव, छपरा (सारण) से जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह मुनि, प्रदेश प्रवक्ता परमात्मा सिंह,जहानाबाद से जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, वैशाली जिलाध्यक्ष मनोज साह ,अररिया से नासिर अंसारी, राजकुमार यादव , रामानंद ऋषिदेव, बक्सर से जिलाध्यक्ष मनोज यादव, बैकथपुर से मोहन सिंह आदि पार्टी के अनेकों नेताओ ने प्रमुखता से योगदान किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal