रक्तदान हमारी मानवीय संवेदना का प्रतीक– डा चौरसिया
भारत

विकास परिषद् के उत्तर बिहार प्रांतीय महासचिव ने किया रक्तदान
यूट्रस कैंसर पीड़ित सुशीला देवी के लिए राजेश ने किया रक्तदान
कटवासा,बेनीपुर,दरभंगा निवासी एवं स्थानीय स्वामी विवेकानंद कैंसर अस्पताल, मब्बी, दरभंगा में यूट्रस कैंसर से पीड़ित एवं इलाजरत सुशीला देवी के लिए भारत विकास परिषद् की विद्यापति शाखा के तत्वावधान में परिषद् के प्रांतीय महासचिव राजेश कुमार के द्वारा आज डीएमसीएच में स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस अवसर पर रक्त अधिकोष के पदाधिकारी डा ओमप्रकाश चौरसिया,परिषद् के भारती-मंडन शाखा के संयोजक डा आर एन चौरसिया,विद्यापति शाखा के सचिव दिवाकर कुमार, कैंसर पीड़ित के पुत्र राजीव कुमार रंजन तथा रक्त परामर्शी संगीता कुमारी सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।
रक्त अधिकोष-पदाधिकारी डा ओमप्रकाश चौरसिया ने कहा कि रक्तदान हर स्वस्थ्य व्यक्ति को नियमित रूप से करना चाहिए। इससे रक्तदाता की एड्स, मलेरिया, हेपेटाइटिस बी और सी सहित अनेक रोगों की निःशुल्क जांच हो जाती है।
परिषद् के उत्तर बिहार प्रांत के महासचिव एवं रक्तदाता राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान से अत्यंत प्रसन्नता मिलती है। इससे अनेक लाभ भी होते हैं,क्योंकि रक्तदान के बाद शरीर में रक्त-निर्माण की गति तीव्र हो जाती है। परिषद् के भारती-मंडन शाखा के संयोजक डा आर एन चौरसिया ने कहा कि रक्तदान हमारी मानवीय संवेदना का प्रतीक है। रक्त का कृत्रिम निर्माण संभव नहीं है। इस कारण स्वैच्छिक रक्तदान ही रक्त की आपूर्ति का बेहतरीन माध्यम है।
परिषद् के विद्यापति शाखा के सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि रक्तदान मानव के प्रति हमारी उत्कृष्ट सेवा है। संवेदनशील व्यक्ति स्वतः रक्तदान की ओर प्रवृत्त होते हैं। इससे मरणासन्न व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
अत्यंत गरीब एवं लॉकडाउन के कारण परेशान कैंसर पीड़ित के लिए रक्तदान करने वाले राजेश के इस कार्य की प्रो रामानंद यादव,अनिल कुमार,श्रीरमण अग्रवाल,डा अंजू कुमारी, विजय कुमार यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोगों से प्रेरणा लेने की अपील की।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal