Breaking News

विभिन्न राज्यसरकारों द्वारा श्रमकानूनों में बदलाव और स्थगन के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने क्रमवार विरोध का निर्णय लिया है।

विभिन्न राज्यसरकारों द्वारा श्रमकानूनों में बदलाव और स्थगन के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने क्रमवार विरोध का निर्णय लिया है।

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

इसी कड़ी में आज भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने दरभंगा जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर महामहिम राष्ट्रपति को पत्रक अग्रसारित कराया। पत्रक में राष्ट्रपति से तत्काल राज्य सरकारो के मनमानीपूर्ण श्रम कानूनों को कमजोर करने के कदमों की भर्त्सना करते हुए, इसपर रोक लगाने का निवेदन किया गया है।
संघ के विभाग संगठन मंत्री दीपक कुमार ने बताया कि ऐसे समय में जब मजदूर अत्यंत पीड़ादायक स्थितियो का सामना करते हुए जीविका के प्रति आशंकित और प्रताड़ित है, ऐसे समय मे महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश,गोवा,उड़ीसा,बिहार जैसे राज्यों का श्रमक़ानूनो को कमजोर करना न सिर्फ मज़दूरविरोधी आक्रमण है बल्कि यह पूरीतरह से अमानवीय कदम है।
इसके साथ ही भारतीय मजदूर संघ ने पत्रक में मांग की है कि श्रमिकों के बकाया भुगतान अविलंब कराने, प्रवासी मजदूरों के लिए समुचित व्यवस्था करने तथा मजदूरों का रजिस्टर तैयार करने का निर्देश राष्ट्रपतिजी के द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
आज ही बिहार सरकार द्वारा फैक्टरी श्रमिकों के कार्य समय को 8 से 12 घंटे करने के विरोध में बिहार प्रदेश सेल्स रिप्रेजेंटेटिवस एसोसीएशन बिहार-झारखंड के द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा गया। पत्र में राज्य सरकार को ऐसे संशोधन वापस लेने के साथ श्रमिकों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई। एसोसीएशन के दरभंगा सचिव सतीश कुमार ने पूछा कि बिहार में कौनसे ऐसे नए निवेशक आ रहे है, जिनके नाम पर श्रमिकों से खिलवाड़ किया जा रहा है? अपने पत्रक में बीपीएसआरए ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रहित में हम श्रमिक हर तरह से योगदान को सदा तत्पर है लेकिन अकारण हमारे हितों पर कुठाराघात अस्वीकार्य है।
इन पत्रकों को सौंपने वाले दल में इन्श्योरेंस यूनियन के शशिरंजन श्रीवास्तव, बीपीएसआरए के बिहार-झारखंड कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, दरभंगा उपाध्यक्ष संदीप कुमार,दरभंगा सहसचिव अमित कुमार,ओम प्रकाशसिंह, पूर्वमध्य रेलवेकर्मी संघ के दरभंगा मंत्री संतोष कुमार झा तथा स्वास्थ्यकर्मी संघ के रमन झा ने भागीदारी की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …