Breaking News

पटना आम आदमी पार्टी बिहार प्रदेश इकाई ने प्रेस-मीडिया के सूचनार्थ एक ईमेल आई डी जारी करते हुए अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा कर दी।

 

आम आदमी पार्टी ने की प्रेस-मीडिया के सूचनार्थ ईमेल आई डी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा

पटना आम आदमी पार्टी बिहार प्रदेश इकाई ने प्रेस-मीडिया के सूचनार्थ एक ईमेल आई डी जारी करते हुए अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

यह

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

घोषणा बिहार प्रदेश आम आदमी पार्टी के महासचिव राकेश कुमार यादव ने पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रेस-मीडिया के साथ सामंजस्य हेतू एक ईमेल आई डी  निर्गत किया जो की पार्टी की ओर से एकल सम्पर्क माध्यम होगा, इसके अतिरिक्त कोई दूसरी ईमेल आई डी से निर्गत खबर या सूचना अमान्य होगा।

साथ ही प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और वरीय उपाध्यक्ष अंगेश कुमार सिंह को “बिहार डायलॉग” प्रकोष्ठ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। श्री आर.एन. सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ, अमित कुमार को यूथ विंग, संजीव श्रीवास्तव को किसान पंचायती राज और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीवत्सव पुरुषोत्तम को सामाजिक योद्धा प्रकोष्ठ, राहुल कुमार सिंह को छात्र युवा संघर्ष समिति (सी.वाई.एस.एस.) और सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, वी.पी. सिंह को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, आनंद पटेल को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ और राकेश कुमार साहू को व्यापार, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …