Breaking News

बकाया राशि एवं वेतन भुगतान में विश्वविद्यालय द्वारा बखेरा खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ बैजू

बकाया राशि एवं वेतन भुगतान में विश्वविद्यालय द्वारा बखेरा खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ बैजू

ललित

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोरोना महासंकट की घड़ी में आर्थिक तंगहाली का दंश झेल रहे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया मद की राशि सहित मार्च एवं अप्रैल माह के वेतन भुगतान को लेकर बखेड़ा खड़े किए जाने को विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्य डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
मंगलवार को जारी अपने बयान में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस रवैया को मानवता विरोधी बताते हुए राज्य सरकार एवं महामहिम राज्यपाल-सह-कुलाधिपति से इस मामले में त्वरित संज्ञान लेने की मांग की है।
उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों के बकाया मद की राशि के भुगतान को लटकाए जाने एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों से जबरन बंधेज पत्र प्राप्त किए जाने के प्रावधान को नियम के विरुद्ध बताते हुए लॉक डाउन में फंसे कर्मियों को इस शर्त में रियायत देने की मांग की है। अपने बयान में उन्होंने महासंकट की के मौजूदा घड़ी में शिक्षकेतर कर्मियों को अपने हक के लिए आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की तीव्र भर्त्सना की है।
उधर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ धननेश्वर सिंह ने भी
विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के बकाया मद की राशि के साथ सरकार द्वारा तीन माह का वेतन निर्गत किए जाने के बावजूद इसके भुगतान को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा टालमटोल का रवैया अपनाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से वार्ता करने के बाद इससे मुकरकर कर्मचारियों को हड़ताल की आग में झोंकने को मजबूर करना विश्वविद्यालय प्रशासन को शोभा नहीं देता।

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …