स्थानीय एम० एल० एस० एम० कॉलेज इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से दरभंगा सदर प्रखंड स्थित रानीपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 4 के दलित बस्ती में कोरोना बीमारी से बचाव एवं सावधानी के लिए जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवकों ने सोशल डिस्टेंसिंग एवं निशुल्क मास्क वितरण कर इस घातक बीमारी से लोगों को सावधान किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 4 की पंचायत प्रतिनिधि उर्मिला देवी ने स्वयंसेवकों को भरपूर सहयोग प्रदान किया। ज्ञातव्य हो कि महाविद्यालय की ओर से कोविड-19 विषाणु से उत्पन्न बीमारी से लोगों को जागरूक करने का आभियान मार्च २१ से महाविद्यालय प्रांगण में आरंभ किया गया था जो अनवरत जारी है । आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा० विद्या नाथ झा ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय समन्वयक डॉक्टर विनोद बैठा राष्ट्रीय सेवा योजना, आमंत्रित सदस्य के तौर पर उपस्थित थे। महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में अभिजीत मुखर्जी, सुजीत पासवान, श्वेता, सौम्या और विशाल कुमार चौधरी ने अपनी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। आज के कार्यक्रम के लिए तृतीय वर्ष वाणिज्य विभाग की छात्रा श्वेता एवं स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा सौम्या ने स्वैच्छिक श्रमदान सुरक्षा के तहत 200 मास्क तैयार कर महाविद्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी को उपलब्ध कराया था। इस प्रकार कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर कालिदास झा की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal