Breaking News

हाई अलर्ट, 200 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अम्फान

हाई अलर्ट, 200 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात अम्फान

सुपर

दरभंगा news 24 live…

साइक्लोन अम्फान के आज पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की संभावना है. इस दौरान 155 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी और समुद्र में चार-पांच मीटर ऊंची लहरें उठेंगी.

मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में काफी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है. अनुमान है कि इसकी गति अभी और बढ़ेगी. साइक्लोन अम्फान आज दोपहर तक पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हादिया में टकरा सकता है.

चक्रवाती तूफान ओडिशा के पारादीप तट के पास पहुंचने वाला है. सुबह 8:30 बजे यह मात्र पारादीप टत से 120 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था. यह सुंदरवन के पास है. मौसम विभाग ने दोपहर तक इसके तट से टकराने की संभावना जताई है.

तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा में 1704 कैम्प बनाए गए हैं. साथ ही 1,19,075 लोगों को तटिए इलाके से दूर ले जाया गया है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …