आप ने बिहार के विभिन्न जिलों के लिए प्रवक्ता नियुक्त किये।
पटना आम आदमी पार्टी (आप) की बिहार प्रदेश इकाई ने अपने 10 प्रवक्ताओं को राज्य के जिलों का प्रभार सौंपा।

यह घोषणा आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शशिकांत ने आज प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि आप प्रदेश टीम में कुल 10 प्रवक्ता हैं, जिसमें 9 प्रवक्ताओं को विभिन्न जिलों का प्रभारी बनाया गया है। इनमें विक्टर झा को अररिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा और भागलपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है जबकि हेम नारायण विश्वकर्मा को मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर और दरभंगा जिले का प्रभार सौंपा गया है। वहीं नियाज अहमद को पूर्णिया, किशनगंज, खगड़िया, मधेपुरा और बांका जिले, परमात्मा सिंह को छपरा सिवान और गोपालगंज जिले, मुन्ना कुमार को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और शिवहर जिले, बबलू प्रकाश को नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद जिले, अमर प्रसाद को कैमूर और रोहतास जिले, जे.के. विश्वास को जमुई, बेगूसराय, शेखपुरा, मुंगेर और लखीसराय जिले, सुश्री गुलफिशां यूसुफ को गया, भोजपुर और बक्सर जिले का प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. शशिकांत ने बताया कि प्रवक्ता चंद्र भूषण को कंटेंट राइटिंग का काम सौंपा गया और राज्य मीडिया कोऑर्डिनेटर का प्रभार मृणाल कु राज को दिया गया है ।
दरभंगा news 24 live 9097031527
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal