मधुबनी :- 6 श्रमिक रेल यात्रियों को लेकर मधुबनी पहुँची जिन्हें संबंधित कोरेंन्टीन केन्द्र मे भेजा गया।
जिला ब्यूरो चीफ रामप्रकाश महतो- की रिपोर्
बारी-

बारी से छह ट्रेने मधुबनी आयी। जिसमें सुबह 04ः35 बजे जमालपुर-मधुबनी(डी0एम0यू0) मधुबनी आयी, जिससे 328 प्रवासी आये। सुबह 07ः11 बजे दादरी से मधुबनी ट्रेन आयी, जिसमें 505 प्रवासी सवार थे। सुबह 08ः50 बजे आनंद बिहार से मधुबनी ट्रेन पहुंची, जिसमें 748 प्रवासी सवार थे।
पुनः 10ः56 बजे सुबह भिवंडी से मधुबनी ट्रेन आयी, जिसमें 715 प्रवासी सवार थे। प्रतिदिन बरौनी-मधुबनी (डी0एम0यू0) दोपहर 01ः30 बजे मधुबनी पहुंची। जिसमें 244 प्रवासी सवार थे। संध्या 04ः00 बजे गोधरा से मधुबनी एक ट्रेन मधुबनी आयी।
मधुबनी जिले के प्रवासियों को बस द्वारा उनके संबंधित प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर पर भेजा गया। तथा वैसे श्रमिक जो अन्य जिलों के थे उन्हें अगले दिन बरौनी के लिए निर्धारित ट्रेन में भेजने हेतु जे0एन0 काॅलेज, मधुबनी में भेजा गया। जिसे अगले दिन बरौनी भेजने की कार्रवाई की जायेगी।
प्रवासियेां के आगमन के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर श्री सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, सुश्री कामिनीबाला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधुबनी एवं अन्य दिवा पालियों के दंडाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी तथा काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal