गोपालगंज।
शौच के लिये निकले युवक के लापता होने के तीसरे दिन मिला नदी में शव!गांव मचा कोहराम।

तीन दिन पूर्व शुक्रवार की रात करीब 11 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र भैषही गांव के रिजवान अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इम्तियाज अली उर्फ मोहमद अली शौच करने गया परन्तु शनिवार की सुबह तक घर नही लौटने पर परिजन सुबह से शाम तक खोजबीन किये कही भी पता नही चलने पर शनिवार की शाम परिजन के द्वारा घटना की सूचना मांझागढ़ थाना को दी गयी। रविवार की सुबह गंडक नदी में तैरते शव को देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। परिजन अपने पुत्र को शव के देख रोने चिलाने लगे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर शव के अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। पुलिस की अनुसार शौच करते समय नदी में गिर कर डूबने से मौत होने की आंशका व्यक्त की जा रही है।
मृतक तीन भाई और दो बहन है एक बहन की शादी हुई है तीनो भाई में मृतक बड़ा था जो घर मे कमाऊ और बुद्धिजीवी था पुत्र की शव को देख माता पिता और भाई बहन की रो रो कर हालत खराब है ।घटना की तहकीकात करने में पुलिस जुटी हुई है ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal