Breaking News

बिहार के प्रवासी मजदूरों के तारणहार बने राज्य सभा सांसद श्री संजय सिंह

 

बिहार के प्रवासी मजदूरों के तारणहार बने राज्य सभा सांसद श्री संजय सिंह

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

पटना  बिहार के विभिन्न जिलो के हजारो मजदूरों के लिए राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी तारणहार बनकर सामने आऐ है। प्रवासी मजदूरों को न केवल भरपेट खाना खिलाया बल्कि ट्रेन व बसों के माध्यम से उनके मूल निवास ससम्मान खाने का पैकेट व आवश्यक समान को देकर विदा भी कर रहे है।

आप के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना कुमार ने बताया कि यह मार्मिक प्रसंग बिहार के लगभग सभी जिलों का है जो, हरियाणा और राजस्थान की सुदूरवर्ती सीमा पर काम करते थे। लॉकडाउन के बाद उन मजदूरों को उम्मीद थी कि कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी और पहले की भांति काम मिलना शुरू हो जाएगा, लेकिन लॉकडाउन की सीमा बढ़ने से उनकी सारी उम्मीदें समाप्त होती चली गई। दो माह में सारे पैसे भी खत्म हो गए थे। काम ना रहने से खाने एवं रहने में परेशानी के कारण वो लोग बिहार अपने मूल निवास जाने के लिए पिछले कुछ समय से प्रयासरथ थे लेकिन सुविधाओं के अभाव से नही जा पा रहे थे।

जैसे ही जानकारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी को प्राप्त हुई वह अपनी टीम के श्री आशुतोष संगर सह प्रभारी बिहार , डॉ. शशिकांत मुख्य प्रवक्ता बिहार , राकेश यादव  महासचिव बिहार और अलोक कुमार संयुक्त सचिव बिहार के साथ प्रवासी मजदूरों की सुध लेने लगे और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर इन मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान (गृह क्षेत्र) भेजने के कार्य पर लग गए।

निरंतर इस कार्य में तत्पर रहते हुए आज भी राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी एवं तिमारपुर विधानसभा के विधायक दिलीप पाण्डेय जी ने अपने खर्चे पर बस मुहैया कराकर दिल्ली से हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को रास्ते के लिए खाना एवं आवश्यक सामान सहित ससम्मान बिहार में विभिन्न जिलों के लिए बस के माध्यम से प्रस्थान करा रहे हैँ ।

दरभंगा news 24 live 9097031527

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …