कोरोना संक्रमण को लेकर आरबीएसके की टीम 24 घंटे सक्रिय
– जिला सहित विभिन्न प्रखंडों में 26 टीम है सक्रिय
– हेल्पलाइन नंबर से दी जा रही सलाह

वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण काल में स्वास्थ्य कर्मी दिन रात लगे हुए हैं। ऐसे समय में आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के स्वास्थ्य कर्मी भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। जिला में टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन,अस्पताल व लोगों के घर-घर जाकर स्क्रीनिंग किया जा रहा है. जिले के सभी प्रखंडों में आरबीएसके टीम हर समय तैनात रहती है. प्रखंडों में बने क्वारंटाइन कैम्प में भी टीम द्वारा लोगों को आइसोलेट किया जाता है.
जिले में बनाई गई है 26 टीम :
आरबीएसके जिला समन्यवक डॉ. कमलेश शर्मा ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा जिले में 26 टीम बनाई गई है. जिसके प्रत्येक टीम में 01 एएनएम, 01 फार्मासिस्ट, और 02 आरबीएसके के चिकित्सक हैं। टीम में आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक 24×7 ईमानदारी पूर्वक एवं नियमित कार्य कर रहे है।
जिले में 835 क्वॉरेंटाइन सेंटर है कार्यरत
जिले में वर्तमान में 362 प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर एवं 473 पंचायत स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर है, एवं आइसोलेशन केंद्र झंझारपुर, जयनगर तथा बेनीपट्टी में आरबीएसके के टीम के द्वारा कार्य की जा रही है। तथा टीम द्वारा घर-घर जाकर भी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण की स्थिति पाई जाती है या वह संदिग्ध पाया जाता है तो उसे टीम द्वारा एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जाता है। जहां उनका सेंपलिंग कराकर जांच रिपोर्ट के लिए भेज दिया जाता है।
हेल्प लाइन नम्बर द्वारा लोगों में दूर हो रही सामाजिक भ्रांतियां :
डॉ. कमलेश शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किया गया है. उन नम्बर्स पर नियमित तौर से आम लोगों के फोन आते हैं. वो सभी कोरोना संक्रमण के बारे में, जिले में कोरोना की स्थिति, सामाज में फैली भ्रांतियों संबंधी जानकारी से सम्बंधित सवाल करते हैं. यहां भी आरबीएसके टीम उपस्थित है. लोगों को उनके सवालों व सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने में टीम द्वारा प्रशासन की मदद की जा रही है.आरबीएसके टीम हर समय, हर जगह उपस्थित है और प्रशासन व स्वास्थ्य में हरसंभव मदद कर रही है.
आरबीएसके टीम का मिल रहा बेहतर सहयोग :
सिविल सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार झा ने कहा कि कोरोना से निपटने में जिला स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का बेहतर सहयोग मिल रहा है. विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग एवं सभी क्वारंटाइन कैम्प में टीम द्वारा जाकर लोगों को आइसोलेशन व स्क्रीनिंग किया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग की सभी टीम पूरी तरह मिलकर कोरोना को खत्म करने के लिए प्रयासरत है.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal