नगर आयुक्त के आदेश पर 18 व्यक्ति का लिस्ट लेकर शिक्षाका पहुची वार्ड 48 में जांच करने डीलरों के द्वारा कई वर्षों से फर्जीवारा कर बड़े पैमाने पर अनियमितात (पार्षद प्रमोद कुमार साह)

क्षेत्र के वार्ड 48 में नगर निगम के नगर आयुक्त के आदेश पर 18 व्यक्ति का लिस्ट जांच करने के लिए खाजासराय मध्य विद्यालय की शिक्षिका कमला देवी को डीलरों से सहयोग लेकर करने का आदेश दिया वही डीलरों के द्वारा सहयोग करने से किया इनकार वही शिक्षिका ने वार्ड 48 के वर्तमान पार्षद प्रमोद कुमार साह से सहयोग मांगी श्री पार्षद ने किया जांच में सहयोग वही शिक्षका ने कहा की जिन 18 व्यक्तियों के पास राशन कार्ड नहीं है उसको नया राशन कार्ड बनाने और तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए सर्वे घर-घर जाकर लोगों से ले रहे है जिसके पास कार्ड नहीं है उससे फार्म भरवाया जा रहा है फार्म में लाभुक का नाम,पता,परिवार के सदस्यों का नाम और संख्या के अलावा आधार से लिंक बैंक खाता,पासबुक के प्रथम पेज का फोटो कॉपी,मोबाइल नम्बर आदि दर्ज किया गया लाभुक इस आशय का शपथ पत्र देंगे कि उनके परिवार में किसी के नाम से राशन कार्ड नहीं है शिक्षिका कमला देवी सर्वे के दौरान जांच में पायी की कुछ व्यक्ति को मालूम भी नही की कार्ड बना हुआ है और डीलरों के द्वारा फर्जीवारा कर अनाज उठाया जा रहा है जिसका फार्म नगर आयुक्त के यहां जमा करेगी वही शिक्षका ने बतायी की नगर आयुक्त ने राशन कार्ड से छुटे परिवारों का सर्वे कर सूची बनाने का निर्देश दिया है सूची तैयार होने के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी वही वर्तमान पार्षद प्रमोद कुमार साह ने कहा कि वार्ड 48 में जन वितरण प्रणाली के डीलरों द्वारा कई वर्षों से फर्जीवारा धड़ल्ले से किया जा रहा है कालाबजारी डीलरों द्वारा हजारों गरीबों का राशन कार्ड अवैध रूप से अपने पास रख कर गरीबों के राशन का किया जा रहा है फर्जीवारा यहाँ के डीलरों द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है कोई देखने वाला नही है बेईमानों भष्ट्राचाररियों की चल पड़ी है लूट मचा हुआ है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal