Breaking News

लगभग 1500 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने बीमार पिता को गुड़गांव से दरभंगा लाने वाली ज्योति कुमारी को नेहरू युवा केंद्र संगठन,बिहार करेगी सम्मानित।

लगभग 1500 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने बीमार पिता को गुड़गांव से दरभंगा लाने वाली ज्योति कुमारी को नेहरू युवा केंद्र संगठन,बिहार करेगी सम्मानित।
डा०

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

कुमारी ज्योत्सना,राज्य निदेशक एवं श्री शिवजी पाण्डेय,उप निदेशक,नेहरु युवा केन्द्र संगठन,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार ने नेहरू युवा केंद्र,दरभंगा के लेखपाल श्री राम खेलावन मंडल एवं सभी स्वयंसेवकों को वेबिनार के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखण्ड के सिरहुल्ली ग्राम निवासी सुश्री ज्योति कुमारी ने गुरगांव से दरभंगा अपने बीमार पिता को साईकिल पर बैठाकर लाने की बहादुरी दिखाकर आत्मनिर्भरता एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए जो कार्य किया है, वो अतुलनीय एवं प्रेरणा योग्य है।इस अदम्य बहादुरी एवं साहसिक कार्य हेतु नेहरू युवा केंद्र,बिहार ज्योति कुमारी को सम्मनित करेगी। साथ ही इस उन्होंने इस वेबिनार के माध्यम से नेहरू युवा केंद्र,दरभंगा को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे ही युवा हमारे समाज को जागृत एवं बेटी के साथ दुर्व्यवहार एवं अन्य घटनाओं को समाप्त करने में मददगार साबित होते है। अतएव ज्योति कुमारी को उसके इच्छा अनुसार स्थानीय सिरहुली गांव के युवा क्लब मे शामिल कर नेहरु युवा केन्द्र संगठन से जोडा जाए।

Check Also

•  बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा,2026 दो पाली में होगी आयोजित 

🔊 Listen to this   •  बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा,2026 दो पाली में होगी आयोजित …