मधुबनी खुटौना प्रखंड के ललमनियां थाना क्षेत्र के डुबोरबोना से धता टोल होते हुए खुटौना कि ओर जाने वाली सड़क के पास से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। ललमनियां थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर के द्वारा दी गई। जानकारी के मुताबिक गाड़ी में बैठे शराब तस्करों को पुलिस की भनक लगते ही घबराहट में चाभी को गाड़ी में लगे छोड़ भागने में सफल रहे लेकिन बिना नम्बर की उक्त गाड़ी की पहचान डुबोरबोना गांव के किसी व्यक्ति की बताई जा रही हैं।
जिसे घोमोहना गांव के चालक गाड़ी को चलाया करता था। पुलिस के अनुसार उक्त गाड़ी को सीमावर्ती इलाके में अक्सर देखा जा रहा था। जिसपर पुलिस की पहले से ही निगाह थी। गुप्त सूचना के आधार पर शराब की इस खेप पकड़ा गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उनमें से 12 जुट के बोरे में बंद 36 कार्टून में 1080 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी मालिक की पहचान करीब – करीब कर ली गई है सही नमो का पता लगते ही घर पकड़ शुरू कर दी जाएगी। पुलिस कांड संख्या -152/20 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किए जाने की खबर है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal