प्रवासी मजदूरों के सड़क हादसे में मौत के मुद्दे पर “आप” का राज्य स्तरीय एक दिवसीय धरना कल

आम आदमी पार्टी (आप) का प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के दौरान सड़क हादसे में मारे गए मजदूरों को उचित मुआवजे देने हेतू राज्य सरकार से मांग के मुद्दे पर प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम बुधवार 27 मई को आयोजित किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत ने बताया कि पार्टी का प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम बिहार के सभी जिले में पार्टी के हजारों कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में करेंगे। उन्होंने बताया की पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए एक दिवसीय उपवास करेंगे।
आप मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत ने आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश सरकार दिल्ली और देश के अन्य भागों में अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों, मजलूम कामगारों और असहायों को बिहार उनके अपने घर वापस नहीं बुला रही थी । तो लाचार बेबस मजदूर पैदल ही अपने घर के लिए निकल पड़े थे उसी दरम्यान सड़क हादसे में कुछ मजदूरों की मौत हो गई थी।जिसकी आप दुःख के साथ घोर निंदा करती है एवं उन मजदूरों के घर वालों को राज्य सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग करती है।
उन्होंने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि अगर सरकार चाहती तो उचित व्यवस्था करके उन मजदूरों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचा सकती थी जो नहीं किया।हालात बिगड़ता देख दिल्ली की केजरीवाल सरकार एवं राज्यसभा सांसद, बिहार प्रभारी माननीय श्री संजय सिंह ने आगे बढ़कर बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए विशेष ट्रेन एवं बस से खाने पिने के साथ सुरक्षित भेजनें का काम किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal