आइसा के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर धरना हुआ आयोजित।
STET की परीक्षा रद्द करने की फैसला

तुरंत वापस ले सरकार-प्रिंस राज
किराये के मकान में रह कर अध्ययन कर रहे छात्रों का रूम रेंट माफ किया जाए, उसकी भरपाई सरकार करे-विशाल माझी
आइसा के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर आज 10 सूत्री मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया।।
पंडासराय स्थित आइसा जिला कार्यालय में आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज के नेतृत्व में धरना दिया गया। उस मौके पर मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद नेयाज आदि शामिल थे।
वही दूसरी ओर मब्बी में आइसा जिला सचिव विशाल माझी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस मौके पर मिथलेश कुमार पासवान, राजन कुमार पासवान, सुधीर कुमार, राहुल कुमार,शेखर कमती,और रौनक कुमार यादव शामिल थे।
धरना के माध्यम सेSTET की परीक्षा रद्द करने का फैसला तुरंत वापस लेने,और रिक्त पड़े शिक्षकों के सभी पदों को अविलंब भरने, राजधानी पटना सहित सभी जिला मुख्यालयों में किराये के मकान में रह कर अध्ययन कर रहे छात्रों का रूम रेंट माफ करने, उसकी भरपाई सरकार से करने, ऑनलाइन क्लास के लिए सभी छात्रों के पास स्मार्टफोन और तेज इंटरनेट हो, इसकी गारंटी करने, सभी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति को मई 2020 तक तुरंत देने, विकलांग छात्रों के लिए एक्शन प्लान की घोषणा करो ताकि उनका अध्ययन जारी रह सके, घर से बाहर रह रहे सभी छात्रों को आई कार्ड के आधार पर राशन देने की व्यवस्था करने, मीड डे मील की राशि को अविलंब छात्रों को देने, छात्रों- युवाओं के लिए ‘यूनिवर्सल बेसिक इनकम’ की घोषणा करने, छात्रों का एजुकेशन लोन माफ करने, स्कूलों ,कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अध्ययरत छात्र- छात्राओं की फीस माफ़ करने, सरकार इसकी भरपाई की ज़िम्मेदारी ले सहित कई मांग उठाया गया।
इस मौके पर आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि आज एक तरफ मोदी-नीतीश की सरकार नौकरी नही दे रही है। लाखो छात्र-नौजवान बेरोजगार है। वही दूसरी तरफ कई महीनों बाद निकले STET की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। जो कि एकदम छात्र-नौजवान विरोधी है। सरकार को इस निर्णय को तुरंत वापस लेना चाहिए। और रिक्त पड़े शिक्षकों के सभी पदों को अभिलंब भरने की मांग की।
वही आइसा जिला सचिव विशाल माझी ने कहा कि आज कोरोना के पूरा देश जूझ रहा है। इस स्थिति में सरकार अभी छात्रो के लिए कोई सुविधा की घोषणा नही की है। आज छात्र कोरोना महामारी के चलते अपने घर ओर है लेकिन अभी तक उंसके लॉज व होस्टल की रेंट माफ नही हुआ है। उन्होंने मांग किया कि सभी छात्र-छात्राओ को रूम रेंट माफ किया जाय तथा उसकी भरपाई सरकार करे।
प्रिंस राज-जिला अध्यक्ष, आइसा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal