दरभंगा : सिंहवारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों के साथ अभद्र व्यवहार मामले में मानव अधिकार युवा संगठन भारत के कानूनी सलाहकार ने जिला प्रशासन से दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की

है
मानव अधिकार युवा संगठन भारत के कानूनी सलाहकार सह अधिवक्ता उदय लाल देव ने बताया कि सिंघवारा प्रखंड के भरहुली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरा क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासियों के साथ सिंहवाड़ा के बीडीओ , सीओ एवं थाना प्रभारी द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने से मानव अधिकार का हनन हुआ है श्री देव ने बताया कि स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी के द्वारा 6 अप्रैल 15 अप्रैल और 20 अप्रैल को भी इस तरह के अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया जिससे कि मानव अधिकार का हनन हुआ है ऐसे व्यवहार से आमजन का जीने की स्वतंत्रता का जो अधिकार होता है वह समाप्त हो जाएगा जिला प्रशासन अपने अस्तर से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें ताकि आम जनों के बीच मानवाधिकार का महत्व समझाया जा सके।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal