Breaking News

गोपालगंज। पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,बाद-बिबाद में खुदकुशी की आशंका । गोपालगंज। माझा गढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

गोपालगंज। पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,वाद-विवाद में खुदकुशी की आशंका

 

दरभंगा news 24 live

जिले के माझा गढ़ थाना क्षेत्र के भैंसही मलाही टोला गांव में एक 24 वर्षीय युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के साथ हुए विवाद के कारण युवक ने खुदकुशी की है। मृतक युवक का नाम राजेश सहनी बताया जाता है जो भैसही मलाही टोला गांव निवासी सुरेश सहनी का पुत्र था।
जानकारी के लिए बताते चलें कि वह अपनी पत्नी को मायके बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिसई लाने के लिए गया हुआ था पत्नी द्वारा ससुराल आने से इनकार करने पर पत्नी के साथ वाद विवाद हुआ तथा अपने लड़के को लेकर सोमवार को घर चला आया सोमवार को बच्चे को अपने माता-पिता के पास रखकर रात्रि भोजन करने के बाद घर से टहलने के बहाने घर से घर से निकला देर रात्रि बीत जाने के बाद उसका कहीं अता पता नहीं चला। सुबह जब लोग टहलने के लिए निकले तो घर से कुछ ही दूरी पर शीशम के पेड़ से लटका हुआ मृतक का शव प्राप्त हुआ।घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही माझा गढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …