वार्ड 48 में कई चापाकल खराब पीएचईडी विभाग के कन्या अभियंता चापाकल बनवाने में करते है टालमटोल (नगर सचिव माले नेता सदीक भर्ती)

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को शहर के सभी खराब चापाकलों को मरम्मत कराकर चालू करने का निर्देश दिये हुए है वही पीएचईडी विभाग के कन्या अभियंता के द्वारा अनदेखी कर टालमटोल कर रहे है इस संदर्भ में नगर सचिव माले नेता सदीक भर्ती ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी बीमारी जैसी संकट से लोग परेशान बने हुए है वही लहेरियासराय क्षेत्र के वार्ड 48 में गर्मी के मौसम शुरू होने से पहले ही पेयजल संकट गहराने लगा है कई जगह सरकारी चापाकल खराब हो गये हैं जिसके कारण लोगों के सामने पीने के पानी का संकट आ चुका है वही श्री भर्ती ने कहा कि दूसरे के चापाकल से पानी लाकर अपनी जरूरत को पूरा कर रहे हैं लेकिन इसकी चिंता विभाग को भी नहीं है पिछले कई वर्षों से औसत से भी कम बारिश होने के कारण गर्मी आने से पहले ही जल स्तर लगातार नीचे खिसकने लग गया है जलस्तर गिरने से कम या मध्यम गहराई में गाड़े गए चापाकल जबाव दे रहे हैं खासकर वार्ड 48 में चापाकल खराब होने लगा है विभाग के द्वारा इसके लिए अब तक कोई तैयारी नहीं की जा सकी है वार्ड 48 क्षेत्र में मार्च शुरू होते ही चापाकल की स्थिति खराब होने लगती है वही नगर सचिव माले नेता सदीक भर्ती ने कहा कि कई बार पीएचइडी विभाग के कन्या अभियंता से बात करने पर अनदेखी कर टालमटोल कर रहे है वही श्री भर्ती ने बताया कि एक चापाकल को लगाने में 49 हजार से 63 हजार तक के लागत आता है जिसकी पांच साल तक मरम्मति पर लागत के 10 फीसदी खर्च किया जाता है पहले मरम्मत विभाग द्वारा कराया जाता था लेकिन मरम्मत नहीं हो रहा जिससे पेयजल संकट ज्यादा गंभीर हो चुका है वार्ड के इन मुहल्ले के लोगों का हाल बेहाल वैसे तो पूरे वार्ड में ही पेयजल संकट गहरा रहा है पंडासराय मुहल्ला माले नगर स्थित,पंचगछिया टोल,धनकार टोल,खाजासराय,के नाम शामिल है यहां के लोग पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal