छात्र राजद ल०ना०मि०वि० के अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी कुलपति से मुलाकात कर कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन में फसे हुए छात्र छात्राओं की मदद के लिए ज्ञापन दे कर

अपनी मांग रखे है प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि अचानक हुए लोकडौन से कई छात्र छात्रावास में लॉज में काफी दिनों से फसे हुए है हमारी मांग है कि उनलोगों को छात्र संघ के द्वारा रासन और घर वापसी की व्यवस्था किया जाए अगर छात्र संघ इस मदद के लिए असमर्थ है तो यूनिवर्सिटी प्रशासन फसे हुए छात्रों का सूची उपलब्ध कराए छात्र राजद उन छात्र छात्राओं को मदद करेगी,
वही छात्र राजद दरभंगा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत ने कहाँ की इस महामारी में जिस प्रकार से छात्र संघ ने छात्र छात्राओं के प्रति बेरूखी देखाई एवं इस संकट के घड़ी में उनको अपने भरोसे छोर दिया यह बेहद दुखद है, छात्र राजद के साथियों के द्वारा लगतार जरूरत मंद लोगो के बीच लालू की रसोई के माध्यम से खाना खिलाया जा रहा है ,अगर छात्र संघ छात्रों के मदद के लिए नही बना है तो हमलोग मांग करते है यूनिवर्सिटी प्रशासन सूची उपलब्ध कराए फसे हुए छात्राओं का छात्र राजद उनका समुचित मदद की व्यवस्था करेगी
आगे उन्होंने कहाँ की लॉकडौन की इस्थिति तक यूनिवर्सिटी प्रशासन सही तरीके से ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था करें वही मौके पर छात्र राजद नेता रमेश रमन यादव,मानंजय कुमार यादव,रोहित यादव,सुजीत कुमार पासवान,सोनू कुमार,अनुज कुमार आदि मजूद थे!
एडिटर अजित कुमार सिंह (दरभंगा news 24 live)
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal