Breaking News

टटुआर पंचायत के डीलरों द्वारा धड़ल्ले से की जा रही कालाबाजारी और अनियमितता के खिलाफ सरकार व प्रशासन से की शिकायत।

टटुआर पंचायत के डीलरों द्वारा धड़ल्ले से की जा रही कालाबाजारी और अनियमितता के खिलाफ सरकार व प्रशासन से की शिकायत

गरीबों

दरभंगा news 24 live

के लिए आवंटित सहायता राशन से लाभार्थियों को वंचित रखते हुए टटुआर पंचायत के डीलरों द्वारा धड़ल्ले से की जा रही कालाबाजारी और अनियमितता पर रोक लगाने के संबंध में पंचायत के अंत्योदय कार्डधारियों ने पीएमओ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, खाद्यमंत्री मदन सहनी, डीएम दरभंगा एवं मनीगाछी के सीओ-सह-प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है।
ई-मेल एवं निबंधित डाक से अलग-अलग भेजे शिकायती आवेदनों में इन लोगों ने आरोप लगाया है कि अंत्योदय कार्डधारियों को अंत्योदय के लाभ से वंचित कर डीलरों द्वारा धड़ल्ले से पूर्वोक्ता प्राप्त गृहस्थी योजना के राशन की आपूर्ति की जा रही है। सेल रजिस्टर के अनुसार अंत्योदय योजना के राशन का डीलर भाग्य नारायण मिश्र द्वारा नियमित उठाव किया जा रहा है और इसमें एक ही व्यक्ति के दो नाम ऐसे दर्ज हैं जिसमें एक कार्ड पर कार्ड धारी के नाम से उठाव हो रहा है जबकि दूसरे नाम पर निर्गत कार्ड पर डीलर भाग्य नारायण मिश्र उठाव कर रहे हैं।
आवेदन में एक कार्डधारी जानकी देवी के बारे में दर्शाया गया है कि उनका कार्ड नंबर 101 300 5003 40 3062 0067 है जबकि उनके नाम जारी दूसरे कार्ड नंबर 10 1300 500 340 30620063 पर डीलर श्री मिश्र द्वारा अवैध तरीके से राशन का उठाव किया जा रहा है। इसी तरह, दूसरे कार्डधारी देवकी शर्मा-जनक शर्मा के नाम से कार्ड संख्या 101 3005003 40 3090 0053 है जबकि दूसरे कार्ड पर डीलर द्वारा अनियमितता कर राशन का अवैध उठाव किया जा रहा है।
लाभार्थियों ने यह भी आरोप लगाया है कि सेल रजिस्टर के अनुसार उपरोक्त दोनों कार्ड धारियों को वर्ष 2014 से वर्ष 2020 तक अंत्योदय योजना की बजाय पूर्वोक्ता प्राप्त गृहस्थी योजना के तहत राशन की आपूर्ति की गई है। जबकि इनके नाम अंत्योदय योजना का नियमित उठाव हो रहा है। जबकि डीलर द्वारा इनलोगों को यह कहकर भगा दिया जाता है कि उनका राशन कार्ड निरस्त हो गया है।
शिकायत कर्ताओं ने आवेदन के साथ एक सूची संलग्न करते हुए उनके नाम प्रतिमाह राशन का अवैध उठाव किए जाने का दावा करते हुए आरोप लगाया है कि इनमें दो राशन कार्ड धारी ऐसे भी हैं जिनका क्रमशः दिल्ली एवं पुणे में अपना मकान है और वे हर तरह से सुविधा संपन्न हैं जिन्हें गरीबों के लिए आवंटित राशि की आपूर्ति निरंतर की जा रही है।
आवेदकों ने सरकार एवं प्रशासन के लोगों से तथ्यों की अपने स्तर से जांच कर लाभार्थियों को उचित राशन की आपूर्ति सुनिश्चित कराते हुए गरीबों के राशन के नाम पर हो रही घोर अनियमितता पर विराम लगाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

एडिटर अजित कुमार सिंह  (दरभंगा news 24 live)

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …