Breaking News

दरभंगा कुशल कामगारों की जिले में डिमांड बढ़ी। प्रवासी कामगारों के हुनर की सटीक मैपिंग कराने का निर्देश।

 

कुशल कामगारों की जिले में डिमांड बढ़ी।

प्रवासी कामगारों के हुनर की सटीक मैपिंग कराने का निर्देश।

दरभंगा :

रिपोर्ट अविनाश कुमार

जिलाधिकारी दरभंगा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड क्वारंटाइन में ठहराये गये सभी प्रवासी कामगारों के स्किल / हुनर का सही सही मैपिंग / पहचान करने का निदेश दिया है।
उनहोंने कहा है कि जिला में कार्यरत विभिन्न उद्योगों, निर्माण एजेंसियों द्वारा कुशल श्रमिकों की डिमांड पेश की गयी हैं. इसलिए सभी प्रखंडों में कुशल एवं अर्ध कुशल श्रमिकों/कामगारों, टेक्निशियनों आदि की सही-सही डाटा बेस तैयार रखने को कहा गया है। ताकि डिमांड के आधार पर प्रवासी श्रमिकों को तुरंत रोजगार उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों से आज तक 280 कुशल कामगारों की डिमांड प्राप्त हुई है । उन ऐजिसियों को डिमांड के आधार पर कुशल श्रमिकों की आपूर्ति की जायेगी। इससे बेरोजगार प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
उन्होनें ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक बैठक में कही है।
कहा कि अर्हता रखने वाले गैर राशन कार्ड धारी योग्य परिवारों एवं प्रवासी कामगार परिवारों को जल्द से जल्द राशन कार्ड उपलब्ध कराना है। इसमें जीविका समूह की दीदीयां भी शामिल है। इन समूहों का जीविका द्वारा सर्वेक्षण किया गया है। इसके साथ ही गैर जीविका समूह परिवारों का भी सर्वेक्षण किया गया है। कहा है कि सभी सर्वेक्षित परिवारों के आवेदनों को आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर इंट्री कर उसका सत्यापन किया जाये ताकि उनको राशन कार्ड निर्गत किया जा सके।
इस बैठक में नगर आयुक्त, एडीएम, डीडीसी, प्रशिक्षु सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, सभी वरीय प्रखंड प्रभारी, कार्य.अभियन्ता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, आपदा प्रभारी, डीआईओ आदि उपश्थित थे.

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …