कोरोना संक्रमण को लेकर केयर इंडिया की टीम चौबीसों घंटे सक्रिय।

प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य विभाग को कर रहे सहयोग
• संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की की जा रही ट्रैकिंग
• क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता को दी जा रही प्रशिक्षण
-केयर इंडिया के 60 से अधिक लोग कर रहे हैं सहयोग
वैश्विक महामारी कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे लोगों को सेवा प्रदान कर रही है. इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के डेवलपमेंट पार्टनर के रूप में केयर इंडिया की टीम भी कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर रही है। टीम प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक सहयोग कर रही हैं। पूरे देश में चौथे चरण का लॉकडाउन लगा हुआ है। लगातार 22 मार्च से लॉकडाउन के कारण, वर्तमान समय में देश के विभिन्न भागों से प्रवासी मजदूरों को राज्य लाया जा रहा है. साथ ही उन्हें और प्रखंड स्तरीय पंचायतों में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है।
क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की जांच सुनिश्चित करने में सहयोग:
केयर इंडिया की टीम क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य विभाग के साथ नियमित जांच करने में स्वास्थ्य टीम का सहयोग कर रही है. साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में हो रहे लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने, उनके बिस्तर के बीच कम से कम 1 मीटर की दूरी करने, लोगों को मास्क पहनने एवं हाथों को बार-बार धोने के लिए प्रेरित कर रही है।
देश-विदेश से आए लोगों का डाटाबेस हो रहा तैयार :
देश-विदेश से आए प्रवासी मजदूरों का भौतिक सत्यापन करना, होम ट्रेकिंग का कार्य करना, संदिग्ध पाए जाने पर एंबुलेंस उपलब्ध कराकर उनका सेंपलिंग सुनिश्चित करवाना, प्रवासियों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर उनको क्वॉरेंटाइन में रहने की सलाह देना तथा संदिग्ध का तापमान माप कर उनके परिवार को संक्रमण के लक्षण के बारे में जानकारी देना आदि कार्यों में केयर इंडिया स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रही है।
फील्ड वर्कर को प्रशिक्षण देना:
केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया जूम ऐप के माध्यम से एएनएम,आशा, आंगनवाड़ी सेविका को कोरोनावायरस के शुरुआती लक्षण के बारे में ओरिएंट किया गया है. फील्ड विजिट के दौरान खुद के सावधानी बरतने तथा आम लोगों को कोविड-19 के लक्षण के बारे में जानकारी देना आदि पर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है।
हेल्प लाइन नम्बर द्वारा लोगों में दूर कर रही सामाजिक भ्रांतियां :
केयर इंडिया के द्वारा सभी पीएससी में बने कंट्रोल रूम में से कोरोनावायरस के प्रति लोगों को उचित सलाह दी जा रही है. जिसमें लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सतर्क रहने, लोगों के शंका को दूर करने, सामान्य सर्दी बुखार और कोरोना के लक्षण के बीच के अंतर को समझाने का प्रयास कर रही है।कोरोना संक्रमण के बारे में, जिले में कोरोना की स्थिति, सामाज में फैली भ्रांतियों संबंधी जानकारी से सम्बंधित सवाल करते हैं.लोगों को उनके सवालों व सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने में टीम द्वारा प्रशासन की मदद की जा रही है. केयर इंडिया की टीम हर समय, हर जगह उपस्थित है और प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की हर संभव मदद कर रही है.
संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की की जा रही ट्रैकिंग :
जिले में अभी तक 192 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिसमें केयर इंडिया के द्वारा 125 से ज्यादा संक्रमित मरीजों के पिछले 14 दिनों में क्लोज कांटेक्ट में आए लोगों का डेटाबेस तैयार कर स्क्रीनिंग/सैंपलिंग का कार्य किया गया है।
गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करना:
कोरोना संक्रमण के बीच गर्भवती महिला को दी जाने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के लिए केयर इंडिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. केयर इंडिया के सभी प्रखंड प्रबंधक द्वारा आशा एवं एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की लाइन लिस्टिंग तैयार कर गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ सुविधाओं को सुनिश्चित करने के कार्य कर रहे हैं.
केयर इंडिया के टीम का मिल रहा बेहतर सहयोग :
सिविल सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार झा ने कहा कि कोरोना से निपटने में जिला स्वास्थ्य विभाग को केयर इंडिया का बेहतर सहयोग मिल रहा है. विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग एवं सभी क्वारंटाइन कैम्प में टीम द्वारा जाकर लोगों को आइसोलेशन व स्क्रीनिंग,फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना कार्य किया जा रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग की सभी टीम पूरी तरह मिलकर कोरोना को खत्म करने के लिए प्रयासरत है।
एडिटर अजित कुमार सिंह। (दरभंगा news 24 live )
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal