Breaking News

गोपालगंज 14वें वित्त आयोग की राशि से पंचायतों में साबुन मास्क का वितरण हुआ शुरू। अजय कुमार की रिपोर्ट

गोपालगंज।
14वें वित्त आयोग की राशि से पंचायतों में साबुन मास्क का वितरण हुआ शुरू।

जिले के जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार जिले के पंचायतों में प्रति परिवार मास्क एवं साबुन का वितरण कार्य शुक्रवार को माझा प्रखंड के पूर्वी पंचायत से शुरू कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निर्देश है कि पंचम वित्त आयोग की राशि से जिलों के सभी पंचायतों में कोविड19 से सुरक्षा हेतु प्रत्येक परिवार में चार मास्क व एक साबुन का वितरण करना है इसकी जिम्मेदारी पंचायत के मुखिया को दी गई है। इसी के तहत गोपालगंज जिला जनता दल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने माझा प्रखंड के पूर्वी पंचायत से इस कार्य का शुभारंभ कर दिया इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ,पूर्वी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार, उप मुखिया उमेश प्रसाद वार्ड सदस्य सुमंत कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार बारी, राजकुमार प्रसाद कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे।

एडिटर अजित कुमार सिंह  (दरभंगा news 24 live)

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …