Breaking News

दरभंगा मैथिली पुत्र प्रदीप की प्रतिमा लगाएगा विद्यापति सेवा संस्थान।

मैथिली पुत्र प्रदीप की प्रतिमा लगाएगा विद्यापति सेवा संस्थान

दरभंगा news 24 live

को मैथिली पुत्र प्रदीप की अंत्येष्टि में उनके पैतृक गांव कैथवार पहुंचे विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने ग्रामीणों एवं मिथिला-मैथिली आंदोलन के अनुयायियों के अनुरोध पर दिवंगत साहित्यकार के चिता स्थल पर विद्यापति सेवा संस्थान के सौजन्य से उनकी आदमकद मूर्ति स्थापित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मिथिला-मैथिली आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विद्यापति सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य प्रभु नारायण झा, जो मैथिली साहित्य जगत में विद्यापति की अगली पंक्ति के कवि के रूप में मैथिली प्रदीप के नाम से विख्यात हुए, उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विदित हो कि इससे पूर्व भी विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा कवि कोकिल विद्यापति, पं सुरेंद्र झा सुमन एवं बाबा नागार्जुन आदि सरीखे मिथिला के अनेक विभूतियों की मूर्ति स्थापना कर एक गौरवशाली परंपरा की नींव रख चुका है। विद्यापति सेवा संस्थान के इस कदम का नगर विधायक संजय सरावगी, हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी, विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा, अर्जुन साहनी, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा, विद्यापति सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्षडॉ बुचरू पासवान, सचिव प्रो जीव कांत मिश्र, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, मैथिली आंदोलनकारी प्रो उदयशंकर मिश्र, डॉ चन्द्रेश, डॉ गणेश कांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, डॉ महेंद्र नारायण राम, डॉ अशोक कुमार मेहता आदि ने स्वागत किया है।

एडिटर ajit kumar singh

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …