डी.डी.सी की अध्यक्षता में प्रवासी श्रमिक टास्क फोर्स की हुई बैठक।
श्रम संसाधन विभाग के पोर्टल पर 24612 श्रमिकों का डिमांड जेनरेट हुआ।
कोविड

पोर्टल पर 37000 से अधिक मजदूरों की डाटा इंट्री हुई।
36000 से अधिक प्रवासी श्रमिक मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादित हुए ।
42130 श्रमिको को रोजगार दिया गया ।
जिला उद्योग केन्द्र द्वारा 7437 कुशल श्रमिकों की सूची निर्माण एजेंसियों की उपलब्ध कराया गया ।
दरभंगा : कोरोना महामारी को नियंत्रित करने हेतु देशभर में लागू लॉक डाउन के चलते बेरोजगार हुए प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद तेज कर दी गई है। इस वाबत आज डी.डी.सी कारी प्रसाद महतो की अध्यक्षता में प्रवासी श्रमिक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
डी.डी.सी द्वारा बैठक में बताया गया है कि लॉक डाउन अवधि में राज्य के बाहर से आये श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने हेतु अब तक 37416 श्रमिकों का स्किल मैपिंग करते हुए कोविड पोर्टल पर डाटा इंट्री करा दिया गया है। इसमें 16384 श्रमिक कुशल एवं अर्ध कुशल वर्ग के है और विभिन्न कंस्ट्रक्शन वर्क में करते रहे है।
उन्होंने बताया है कि जिला में अवस्थित विभिन्न सरकारी एवं निजी उद्यमियों / निर्माण एजेसियों द्वारा कुशल एवं अकुशल श्रमिकों / कारीगरों /मेकेनिको से काम लेने की इच्छा व्यक्त किया गया है। इसमें सरकार की एक बड़ी निर्माण एजेंसी भवन निर्माण प्रमंडल दरभंगा द्वारा 100 स्किल्ड / सेमि स्किल्ड श्रमिक का डिमांड शामिल है।
डी.डी.सी ने बताया कि उन्हें जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा द्वारा 100 स्किल्ड श्रमिको की सूची उपलब्ध करा दी जायेगी।
गौरबतलब है कि राज्य सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों को राज्य में ही रोजगार प्रदान करने के लिए वृहत कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है। कोविड पोर्टल पर निबंधित किय गये श्रमिक श्रम संसाधन विभाग के पोर्टल पर स्वतः इंपोर्ट हो जाता है।
श्रम संसाधन विभाग के पोर्टल पर ही विभिन्न निर्माण एजेसियों द्वारा डिमांड प्लेस की जाती है। डी.डी.सी ने बताया कि श्रम संसाधन पोर्टल पर 24612 श्रमिकों का डिमांड पेश किया गया है। इसमें से जिला उद्योग केन्द्र द्वारा 7437 स्किल्ड श्रमिकों की सूची उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं अन स्किल्ड सामान्य श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत अच्छादित किया जा रहा है। बताया गया कि 1 अप्रैल 2020 के बाद अब तक 36337 श्रमिको को मनरेगा जॉब कार्ड निर्गत किया गया है।
इसमें से 42130 श्रमिकों को कार्य भी आवंटित किया गया है. कहा कि 5217 श्रमिकों को क्वारंटाइन केन्द्रों में मनरेगा योजना के तहत कार्य दिया गया है।
उन्होंने बताया है कि डीआरडीए दरभंगा में प्रवासी श्रमिकों को रोज़गार से आच्छादित करने हेतु एक कोषांग गठित किया गया है. यह सेल विभिन्न विभागों का कांटेक्ट नंबर जारी करेगा. यहां से श्रमिकों को डायरेक्ट बैंक से लोन प्राप्त करने के लिये भी फैसिलिटी प्रदान की जाएगी.
इस बैठक में एल.डी.एम., महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, भवन, पथ, ग्रामीण कार्य एवं लघु सिंचाई प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal