Breaking News

पटना राज्य के शिक्षकों ,आंगनबाड़ी एवं आशा सेविकाओं को कोरोना योद्धा के रूप में 1 करोड़ तक का विशेष बीमा कवर दिया जाए–आप 

 

राज्य के शिक्षकों ,आंगनबाड़ी एवं आशा सेविकाओं को कोरोना योद्धा के रूप में 1 करोड़ तक का विशेष बीमा कवर दिया जाए–आप

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

पटना  आम आदमी पार्टी ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए बोला कि बिहार में न तो आम आदमी ही सुरक्षित है और न ही कोरोना से मुक्ति में लगे शिक्षक,आंगनबाड़ी और आशा सेविकाएं ही । आंगनवाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षको की भी ड्यूटी लगाई है। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मुंबई, आंध्र प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे प्रवासी मजदूरों में कोविड-19 का खतरा बना हुआ है। जिनकी देखरेख का काम शिक्षकों को सौंपा गया है।

प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना भाई का आरोप है कि इस बाबत न तो शिक्षको को कोई पूर्व प्रशिक्षण दिया गया है और न ही उन्हें सुरक्षा किट प्रदान दी गई है, न ही शासन स्तर से शिक्षकों को विशेष बीमा सुरक्षा सुविधा दी है। जबकि राज्य शासन द्वारा राहत और बचाव से जुड़े प्रत्येक स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को 50 लाख तक का विशेष बीमा कवर प्रदान किया है।

मुन्ना भाई ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि शिक्षको को कोरोना योद्धा के रूप में सुविधा मिले और दिल्ली की आप सरकार की भांति 1 करोड़ तक का विशेष बीमा कवर दिया जाए।

वही मुन्ना भाई ने आरोप लगाया कि कोरोना संदिग्ध के सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कोविड 19 के संदिग्ध के विषय में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका घर- घर जाकर जानकारी जुटा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनलोगों को कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है । आशा फेसिलेटर के द्वारा बाहर से आने वाले लोगों की सूची मांगी गयी है जिसमें कोरोना का लक्षण आता हो।लेकिन उन्हें न तो कोरोना मरीज से बचाव के लिए कोई मास्क, टोपी और कोई किट मिला है।कई जगहों पर सर्वे करने वाली टीम के साथ मारपीट और हमले की खबर आ चुकी है. वही क्षेत्र में जाने से इन्हे कोई सुरक्षा मुहैया नहीं है। ऐसे में अगर किसी को कोरोना हो जाता है तो सब घरों में यह खतरा बढ़ जाएगा। बिहार सरकार इन्हे भी कोरोना योद्धा के रूप में सुविधा प्रदान करे और विशेष बीमा कवर दिया जाए।

 

Check Also

दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… 

🔊 Listen to this   दरभंगा इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा… दरभंगा  …