रूपनचक जनसंहार के साजिशकर्ता विधायक अमरेंद्र पांडेय की गिरफ्तारी और विधानसभा सदयस्ता खत्म हो-माले
बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा(माले) के राज्यव्यापी आवाहन पर धरना

बिहार में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, रूपनचक जनसंहार के साजिशकर्ता जद-यू विधायक अमरेंद्र पांडेय की विधानसभा सदस्यता खत्म करने, रूपनचक जनसंहार के साजिशकर्ता जद-यू विधायक अमरेंद्र पांडेय को गिरफ्तार करने, जदयू – भाजपा शर्म करो, अपराधियों का संरक्षण देना बंद करने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए रूपनचक गांव में पुलिस कैम्प बहाल करने, रूपनचक जनसंहार पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और नौकरी देने, बिहार में अपराधियों का सत्ता का संरक्षण देना बंद करने सहित अन्य मांग को लेकर आज भाकपा(माले) के राज्यव्यापी आवाहन पर पूरे जिले में धरना दिया गया। इसी क्रम में भाकपा(माले) जिला कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता पार्टी नगर सचिव सदीक भारती की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
धरना में बिहार में बढ़ते अपराध पर रोक लगाओ, रुपनचक जनसंहार के साजिशकर्ता विधायक अमरेंद्र पांडेय को गिरफ्तार करो, अमरेंद्र पांडेय का विधानसभा की सदस्यता रद्द करो, मृतक परिवार के 1करोड़ मुआवजा दो, अपराधियो को संरक्षण देना बंद करो नारा लगा रहे थे।
धरना में भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, नगर सचिव सदीक भारती, शिवन यादव, रानी शर्मा, प्रिंस राज, मोहम्मद जियाउल आदि शामिल थे।
इस मौके पर जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आज जब आज पूरा देश व राज्य लौकडाउन से त्रस्त है। तब इसी दौर में बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। जहाँ तहां हत्या की घटना सामने आ रही है। और सभी अपराधियों को भाजपा जदयू की सरकार अपराधियो को संरक्षण दे रही है। अपराधियो को गिरफ्तारी नही हो रही है।
श्री यादव ने आगे कहा कि आज पूरा बिहार अपराधियो की गिरफ़्त में है। और भाजपा-जदयू के संरक्षण में गोपालगंज में अपराधियों की समानान्तर सरकार चल रही है। जिसे की सभी लोगो को मिलकर परास्त करना होगा। जहां लोग लौकडाउन में भूख एयर अन्य समस्या से जूझ रहे है तब ये लोग बर्बर जनसंहार को अंजाम दे रहे है
इस बर्बर कृत्य के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
वही नगर सचिव सदीक भारती ने कहा कि गोपालगंज जनसंहार में मृतक के परिजनों को 1 करोड़ की राशि उपलब्ध कराने की मांग नीतीश सरकार से की है। और स्थानीय ग्रामीण फिर किसी अनहोनी से भयभीत है, लेकिन जर्जर व जिला प्रशासन ने कोई पुलिस कैम्प नही स्थापित किया है। उन्होंने मांग किया कि तत्काल रुपंचक गाव में। पुलिस कैम्प की व्यवस्था किया जाय।
धरना के माध्यम से राजद नेताओ पर जूठा मुकदमा सरकार द्वारा करने की निंदा की गई तथा मुकदमा वापस लेने की मांग की गई।
धरना बहादुरपुर में अभिषेक कुमार, उमेश प्रसाद साह के नेतृत्व में, सदर में अशोक पासवान, शनिचरी देवी, रसीदा खातुन, पप्पू पासवान के नेतृत्व में, घनश्यामपुर में जीवछि देवी, नरेश राम, सुदामा देवी, सुदीप पासवान, फकीरा पासवान, तारडीह में फूलो सदा, सीता देवी, ठकको सदा, बिरौल में मनोज यादव, शहर में भुषण मंडल, गुलाम अंसारी, इंसाफ मंच नेता नेयाज अहमद के अलावा पूरे जिला में दर्जनों जगह कार्यक्रम किया गया।

एडिटर अजित कुमार सिंह
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal