Breaking News

पटना सिटी लाक डॉउन पीरियड का घरेलू बिजली बिल माफ हो- मनोज कुमार

पटना सिटी
लाक डॉउन पीरियड का घरेलू बिजली बिल माफ हो- मनोज कुमार

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार बिहार में लॉक डाउन अवधि के दौरान घरेलू बिजली बिलों को माफ करने की मांग बिहार सरकार से की है। ध्यानाकर्षण के लिए उन्होंने इस सन्दर्भ का एक पत्र जिलाधिकारी पटना के मार्फत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा है।
अपने मांग की दलील में उन्होंने कहा है कि- ” इस लाक डॉउन की अवधि में सरकार के आदेश से अधिकांश नागरिकों का रोज़ी रोजगार ठप रहा है, लोग घरों में बैठे रहे हैं। अधिकांश निजी कम्पनियों ने अपने कर्मचारियों की या तो छुट्टी कर दी है या घरों में बिना तनख्वाह के घरों में बिठा दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने आगे कहा है कि – बिहार में बिजली कम्पनियों ने पिछले तीन महीनों से अपने मीटर रीडरों के माध्यम से विभिन्न कारणों से उपभोक्ता के घर भेज कर मीटर की रीडिंग नहीं करवायी है और एवरेज बिलिंग के नाम पर अनाप शनाप बिल रेज कर पहले से कोरोना की मार से त्रस्त बिहार के मध्यमवर्गीय परिवारों का ब्ल्डप्रेशर बढ़ा रखा है। लिहाजा बिहार सरकार को महामारी के दौरान केंद्र सरकार से आपदा कोष से मिली सहायता राशि से बिजली कम्पनियों को सब्सिडी देकर लाक डॉउन अवधि के बिजली बिलों को माफ कर बिहार के मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाना चाहिए।

एडिटर अजित कुमार सिंह

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …