Breaking News

  दरभंगा 633 प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों में 28204 प्रवासी आवासित। सभी व्यक्तियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं ।

633 प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों में 28204 प्रवासी आवासित।

सभी व्यक्तियों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं ।

रिपोर्ट अविनाश कुमार

:- जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को क्वारंटाइन केन्द्रों में ठहराये गये प्रवासी मजदूरों को सभी बुनियादी सुविधाएं यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निदेश दिया है।
कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देशव्यापी लॉक डाउन से प्रभावित राज्य के बाहर से आये हुए प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोंगो को उनके गृह प्रखण्ड मुख्यालय सहित निकटवर्ती पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेन्टर में रखा गया है।
क्वारंटीन सेंटर में ठहराए गये सभी प्रवासियों को रुचिकर नाश्ता खाना, आरामदायक आवासन, मनोरंजन हेतु टी.वी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। क्वारंटीन सेंटर में आवासित व्यक्तियों को व्यक्तिगत उपयोग हेतु डिग्निटी एवं सैनिटरी किट्स उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
सभी बीडीओ से कहा है कि क्वारंटाइन केन्द्रों में जिन लोगों का नियत अवधि पूरा हो गया है, उनलोगों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया जाये।
प्राप्त सूचनानुसार दरभंगा जिला के सभी 18 प्रखण्ड मुख्यालयों में अबतक 633 क्वारंटाइन सेन्टर क्रियाशील है। इसमें कुल 28,204 प्रवासी मजदूर/अन्य व्यक्ति ठहरे हुए हैं। इसमें दरभंगा सदर प्रखण्ड के 4 क्वारंटाइन सेन्टर में कुल 321 लोग आवासित है। वहीं नगर क्षेत्र के 06 क्वारंटाइन सेन्टर में 231 लोग, बहादुरपुर प्रखण्ड के 43 क्वारंटाइन सेन्टर में 1980 लोग, हायाघाट प्रखण्ड के 08 क्वारंटाइन सेन्टर में 314 लोग, हनुमाननगर प्रखण्ड के 14 क्वारंटाइन सेन्टर में 952 लोग, जाले प्रखण्ड के 49 क्वारंटाइन सेन्टर में 3078 लोग, सिंहवाड़ा प्रखण्ड के 46 क्वारंटाइन सेन्टर में 1755वलोग, केवटी प्रखण्ड के 37 क्वारंटाइन सेन्टर में 1734 लोग, बहेड़ी प्रखण्ड के 61 क्वारंटाइन सेन्टर में 2668 लोग, मनीगाछी प्रखण्ड के 44 क्वारंटाइन सेन्टर में 1884 लोग, तारडीह प्रखण्ड के 26 क्वारंटाइन सेन्टर में 1408 लोग, बेनीपुर प्रखण्ड के 46 क्वारंटाइन सेन्टर में 2065 लोग, अलीनगर प्रखण्ड के 45 क्वारंटाइन सेन्टर में 2071 लोग, बिरौल प्रखण्ड के 69 क्वारंटाइन सेन्टर में 2938 लोग, गौड़ाबौराम प्रखण्ड के 31 क्वारंटाइन सेन्टर में 1450 लोग, घनश्यामपुर प्रखण्ड के 23 क्वारंटाइन सेन्टर में 1748 लोग, किरतपुर प्रखण्ड के 11 क्वारंटाइन सेन्टर में 691 लोग, कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड के 44 क्वारंटाइन सेन्टर में 1808 लोग एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के 26 क्वारंटाइन सेन्टर में 643 लोग आवासित है।
इन सभी लोंगो को क्वारंटीन केन्द्र से निकलने वक्त कम से कम एक-एक हज़ार रूपये दिये जायेंगे बशर्ते कि इनलोगों ने क्वारंटीन केन्द्र में पुर्ण अनुशासन का पालन किये हों।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …