ब्लड बैंक के लाइसेंस को रेनूवल करने तथा गंगा देवी की मौत पर कारवाई करने की मांग -एमएसयू
मिथिला

स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना व संगठन मंत्री अभिषेक कुमार झा ने डीएमसीएच अधीक्षक को ज्ञापन सौंप ब्लड बैंक के लाइसेंस को रेनुवल करवाने तथा ब्लड बैंक के कारण गंगा देवी की हुई मौत पर दोषी पर कारवाई करने की मांग की है मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा डीएमसीएच का ब्लड बैंक पिछले 6 सालो से बिना लाइसेंस का चलाया जा रहा है जिस कारण डीएमसीएच को मिलने वाली मेडिकल सीट में भी कई सालो से बढ़ोतरी नहीं हो पायी है डीएमसीएच का ब्लड बैंक आज सिर्फ खानापूर्ति का काम कर रहा है मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा यहाँ पिछले कई सालो से ब्लड कैंप का आयोजन डीएमसीएच ब्लड बैंक तथा सुविधा अनुसार विभिन्न जगहों पर किया जाता है जहाँ रक्तदानियों को वो तमाम सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाता जो होना चाहिए था साफ -सफाई के साथ-साथ यहाँ रक्तदानियों के स्वास्थ्य का भी ख्याल नहीं रखा जाता है जिस कारण से कई लोग यहाँ ब्लड डोनेट करने से डरते है बिना लाइसेंस के ब्लड बैंक चलाना वो भी पिछले 6 सालो से यह सवालों के घेरो में है बिना लाइसेंस के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करवाना अब हमारे लिए भी खतरा महसूस होने लगा है रक्दानी हमारे जिम्मेवारी पर रक्तदान करते है ऐसे में उनके स्वास्थ्य के साथ खेलना अब हमें भी डर लगने लगा है इधर एक्सपार खून चढ़ा देने से गंगा देवी की मौत हो जाती है जिससे इस ब्लड बैंक पर सवाल खड़ा करना अब लाजमी हो गया है ब्लड बैंक का लाइसेंस नहीं होने से यहाँ पुराने कीमत पर ही ब्लड उपलब्ध करवाया जाता है जिस कारण यहाँ से मिलने वाले राजस्व में भी सरकार को घाटा हो रहा है तथा मेडिकल की सीट में होने वाली बढ़ोतरी भी इसी लाइसेंस के कारण पिछले कई सालो से रुका हुआ है मिथिला स्टूडेंट यूनियन मांग करता है की जल्द से जल्द लाइसेंस रेनुवल करवा कर ब्लड बैंक को सुचारु रूप से चलाया जाय तथा गंगा देवी के मौत के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई किया जाय अन्यथा मिथिला स्टूडेंट यूनियन इसके लिए आंदोलन भी करेगा वहीं एमएसयू के विश्वविद्यालय संगठन मंत्री अभिषेक कुमार झा ने कहाँ जल्द से जल्द हमारी मांगो पर ध्यान दिया जाय पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा लाइसेंस रिनुवल करवाने के दिशा में अगर कोई काम नहीं किया जाता है तो संगठन अगले 48 घंटो में अपनी मांगो को देखते हुए आंदोलन भी करेगा हमारी मांगो पर उचित कारवाई करते हुए जल्द से जल्द मांग पूरा किया जाय अन्यथा हम विभिन्न तरह से आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेवारी डीएमसीएच प्रशासन की होगी
अमन सक्सेना विश्वविद्यालय अध्यक्ष मिथिला स्टूडेंट यूनियन

एडिटर अजित कुमार सिंह
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal