Breaking News

दरभंगा जिला में और 18 नये कोरोना पोजिटिव मरीज बढ़े । 12 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेजे गये । जिलाधिकारी ने स्वस्थ्य हुए सभी मरीजों को शुभकामनाएं दी है।

 

जिला में और 18 नये कोरोना पोजिटिव मरीज बढ़े ।

12 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेजे गये ।

जिलाधिकारी ने स्वस्थ्य हुए सभी मरीजों को शुभकामनाएं दी है।

रिपोर्ट अविनाश कुमार

: दरभंगा जिला में और 18 नये व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी लोग पूर्व से ही क्वारंटाइन केन्द्रों में ठहरे हुए हैं । इन लोगो के सैंपल की जांच में कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा है कि कोरोना पोजिटिव सभी मरीजों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर समुचित चिकित्सा की जा रही है।

उन्होंने कहा है कि जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है। इसमें एक अच्छी बात यह भी है कि इस जिला में और 12 मरीज कोरोना को हराने में सफल हुए हैं और होम क्वारंटीन में भेजे गये हैं ।
जिलाधिकारी ने कोरोना बीमारी से स्वस्थ हुए सभी व्यक्तियों एवं सभी चिकित्सकों / चिकित्सा कर्मियों को बधाई दिया है।
डी.एम.सी.एच. के आइसालेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी सह- डीपीजीआरओ दरभंगा श्री आर.आर. प्रभाकर द्वारा बताया गया है कि इस जिला में कोरोना बीमारी को हराकर स्वस्थ्य हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर अब 60 हो गई है।वहीं एक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या 51 है।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा

Check Also

दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🔊 Listen to this     दरभंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में “आपातकालीन परिस्थितियों में …