Breaking News

बिहार पटना में क्वॉरेंटाइन सेंटर बना, मौत का सेंटर : आप  आमरण अनशन पर बैठी मुखिया को मिला पार्टी का नैतिक समर्थन।

 

बिहार में क्वॉरेंटाइन सेंटर बना, मौत का सेंटर : आप

आमरण अनशन पर बैठी मुखिया को मिला पार्टी का नैतिक समर्थन।

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश इकाई ने बिहार में स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर को लेकर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि यह सेंटर “मौत का सेंटर” बन गया है। इसके साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था को लेकर आमरण अनशन पर बैठी मुखिया रूबी देवी को पार्टी ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर नैतिक समर्थन दिया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने आज एक बयान में राज्य के नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रवासी मजदूरों के लिए विभिन्न जिलों में बना क्वॉरेंटाइन सेंटर कुव्यवस्था के कारण आज “मौत का सेंटर” बन गया है। उन्होंने विभिन्न जिलों में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर की रिपोर्ट के बाद खुलासा किया कि 90% से अधिक क्वॉरेंटाइन सेंटर पर व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है। साथ ही आपदा प्रबंधन के निर्देशों की जिला प्रशासन वहां धज्जियां उड़ा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया की राज्य के अनेकों जिलों के क्वारेंटाइन सेंटरों में कही खाने में मरा हुआ छिपकली तो कहीं कुछ मिल रहे हैँ जो अखबारों या मीडिया के माध्यम से लोगों को मालूम होता आ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी से निपटने को लेकर बिहार सरकार की तैयारी कुछ भी नहीं है। अब जबकि कोरोना संक्रमण के मामले राज्य में बढ़ रहे हैं, उसके मुकाबले क्वॉरेंटाइन सेंटर और आइसोलेशन या ट्रीटमेंट सेंटर की संख्या बेहद कम है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है।

उधर पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में सुविधा की मांग को लेकर  5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठी मुखिया रूबी देवी का नैतिक समर्थन करते हुए एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम पूरे राज्य में किया। आप के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव राकेश यादव, प्रदेश सचिव श्रीवत्स पुरुसोत्तम,राजकमल प्रसाद, प्रवक्ता चंद्रभूषण,प्रदेश अनुसूचित जाति -जनजाति के अध्यक्ष नन्दलाल राम,महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, अधिवक्ता मंच अध्यक्ष रागिनी लता सिंह, पटना जोन अध्यक्ष राहुल कु सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में विभिन्न तख्तियां लेकर अपने-अपने जिलों में प्रदर्शन किया।

 

एडिटर अजित कुमार सिंह

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …