Breaking News

पंचायत शिक्षक जिवनेश्वर मिश्र के असामायिक निधन पर जिलाधिकारी ने गहरी संवेदना व्यक्त किया।

 

पंचायत शिक्षक जिवनेश्वर मिश्र के असामायिक निधन पर जिलाधिकारी ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है.

डीईओ द्वारा मृतक के पत्नी को 4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान के तौर पर दिया गया.

परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा का भी लाभ मिलेगा.

दरभंगा : अंचलाधिकारी, बेनीपुर के द्वारा सूचित किया गया है कि प्राथमिक विद्यालय दुर्गीचक लवानी के नियोजित पंचायत शिक्षक श्री जिवनेश्वर मिश्र की आज सुबह में ह्रदयाघात के कारण मृत्यु हो गई है। उनका ड्यूटी मध्य विद्यालय, डखराम बेनीपुर क्वारंटाइन केन्द्र में था।
जिलाधिकारी दरभंगा ने श्री जिवनेश्वर मिश्र, पंचायत शिक्षक के असामायिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर को उक्त मृतक शिक्षक के शोक संतप्त परिवार से मिलकर जिला प्रशासन के ओर से गहरी संवदेना व्यक्त करने एवं सरकारी नियमानुसार उन्हें हर सभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर डीईओ दरभंगा डॉ महेश सिंह के द्वारा बताया गया है कि शिक्षा विभाग के प्रावधान के तहत मृतक नियोजित पंचायत शिक्षक के पत्नी हेमलता देवी को 4 लाख रूपये का चेक अनुग्रह अनुदान के तौर पर आज ही सौंप दिया जायेगा. डी.इ.ओ द्वारा बताया गया है कि यह अनुदान शिक्षा विभाग के प्राबधान के तहत दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मृतक शिक्षक के परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकम्पा के तहत शिक्षा विभाग में नौकरी का लाभ भी मिलेगा ।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …