Breaking News

आदित्य कुमार सिंह की रिपोर्ट सिवान जीरादेई सिवान/जीरादेई :- प्रखंड़ के महेन्द्र उच्च विधालय सह राजकिय ईंटर कॉलेज मे बने जिला लेवल के रिसिविंग सेन्टर मंगलवार से बंद

जीरादेई में बंद हुआ रिसीविंग सेंटर

दरभंगा news 24 live

:- प्रखंड़ के महेन्द्र उच्च विधालय सह राजकिय ईंटर कॉलेज मे बने जिला लेवल के रिसिविंग सेन्टर मंगलवार से बंद हो गया ।
सिवान जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय के अनुसार अब प्रवासी मजदूर कम मात्रा में आ रहें है। पूरे जिले में सौ या दो सौ के संख्या में ही मजदूर पहुँच पा रहें है जिन्हें उनके घर पहुचाने के लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध है। यहाँ पर बने कोरेन्टीन सेंटर को पंद्रह जून तक संचालित किया जाएगा। उसके बाद राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आधार पर फैसला किया जाएगा।
जीरादेई प्रखंड विकाश पदाधिकारी सुनिल कुमार गौंड ने बताया कि जीरादेई रिसीविंग सेंटर में कुल लगभग बीस हजार लोगों के स्वास्थ का जाँच किया गया। जिसमें जीरादेई प्रखंड स्तर पर 1935 मजदूरों को कोरेन्टीन सेंटर में रख कर चौदह दिन बाद उन्हें उनके घर भेजा गया। प्रखंड स्तर पर छः कोरेन्टीन सेंटर तथा प्रत्येक पंचायत में एक-एक सेंटर सुचारू रूप से चलाए गए जहां प्रवासी मजदूरों को समय से भोजन और दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक समान मुहैया कराए गए। प्रखंड स्तर पर इस कार्य मे लगे सभी कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि सभी ने इस वैश्विक महामारी के रोक-थाम में अपना भरपूर सहयोग किया। यह कार्य कठिन जरूर था लेकिन अपनो के सहयोग और इस खतरनाक महामारी की विभीषता को ध्यान में रखते हुए सभी ने अपने जान जोखिम में डाल इसे सफलता के साथ पूर्ण किया गया।
जीरादेई प्रखंड में एक भी कोरोना पोजेटिव मरीज न पाया जाना निश्चित तौर पर प्रशासन और जनता के सहयोग का एक सफल उदाहरण है जो हमेशा सरहनीय कार्य के रूप में जाना जाएगा।
इस मौके पर प्रखंड़ विकाश पदाधिकारी सुनिल कुमार गौड़, अंचलाधिकारी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष प्रविन प्रभाकर के साथ सारे कर्मचारीयो को ग्रामिण लोगो ने जमकर तारिफ कि और धन्यवाद दिया ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …