Breaking News

दरभंगा कोरोना पर नियंत्रण को मुख्यमंत्री करेंगे जन संदेश कार्यक्रम मास्क तथा व्यवहार परिवर्तन होगा संदेश का आधार।

कोरोना पर नियंत्रण को मुख्यमंत्री करेंगे जन संदेश कार्यक्रम

मास्क तथा व्यवहार परिवर्तन होगा संदेश का आधार

मुख्यमंत्री

रिपोर्ट अविनाश कुमार

जिला के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधि के साथ स्थापित सीधा संवाद।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिन के 12:30 बजे “जन संदेश” कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री वह जिले के सभी पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे. जिसमें उनके द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क / फेस कवर के उपयोग को बढ़ावा देने एवं व्यवहार परिवर्तन पर बातें होंगी।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं निकाय प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों के माध्यम से भी किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम/ कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बेनीपुर, सभी एसडीओ एवं बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित नगर निकायों के महापौर/ उपमहापौर/मुख्य पार्षद/उप मुख्य पार्षद /प्रमुख / उप प्रमुख /ग्राम पंचायत मुखिया / सरपंच एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ माननीय मुख्य मंत्री महोदय के जन संदेश कार्यक्रम में भाग लेने का निर्देश दिया गया है.
यह कार्यक्रम बुधवार को दिन में 12.30 बजे से जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होगा. अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह कार्यक्रम वेब स्ट्रीमिंग के माध्यम से वीडियो प्रोजेक्टर पर भी देखा जायेगा.
जन संदेश कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों को मास्क पहने होने एवं सोसल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करने को कहा गया है. जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को उक्त निर्देशों को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

एडिटर ajit kumar singh

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …