Breaking News

 दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में 5 सदस्य टीम डी.एम.सी.एच के अधीक्षक डॉक्टर राज रंजन प्रसाद से मिलने

 

दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में 5 सदस्य टीम डी.एम.सी.एच के अधीक्षक डॉक्टर राज रंजन प्रसाद से मिलने

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

गई , इस 5 सदस्य टीम में अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजा अंसारी, सेवादल के जिला उपाध्यक्ष एमएच खान, सेवा दल के महासचिव ओजैर अनवर ,सचिव फैसल इमरान थे। डी.एम.सी.एच के अधीक्षक के मीटिंग में व्यस्त होने के कारण डी.एम.सी.एच के उपाधीक्षक डॉक्टर मणि भूषण शर्मा को अपना मांग पत्र दिया और उपाधीक्षक ने कहा कि हम लोग इस पर कार्रवाई कर रहे हैं और आपकी जो मांग हैं उस पर भी हम ध्यान देंगे। वार्ता में दरभंगा जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने कहा कि डी.एम.सी.एच में स्थित ब्लड बैंक के संबंधित अधिकारियों द्वारा गलतियों के वजह से एक महिला की मौत हो गई, एक परिवार बिखर गया , पैदा हुए बच्चे के सर से मां का आंचल हट गया। डी.एम.सी.एच ब्लड बैंक में हमेशा से गोरखधंधा चलता आ रहा है कई बार ब्लड उपलब्ध रहने के बावजूद भी वहां जाने वालों को ब्लड नहीं दिया जाता है पर ब्लड बैंक के दलाल माफियाओं के द्वारा अच्छा खासा पैसा लेकर उसको ब्लड दिलवाया जाता है । डी.एम.सी.एच में मरीज के जांच और भर्ती से लेकर कई तरह के दलाल डी.एम.सी.एच के कैंपस में घूमते हैं । डी.एम.सी.एच में गरीब मरीज और उसके परिवार का आर्थिक शोषण दलालों द्वारा किया जा रहा है। डी.एम.सी.एच ब्लड बैंक के द्वारा मरीज के पति के द्वारा दिया गया ब्लड देने के बावजूद उसे दूसरा ब्लड क्यों दिया गया और दिया गया तो एक्सपायरी क्यों दिया गया ।
हमारी मांगे हैं
1. पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपया और एक सरकारी नौकरी दी जाए।
2. डी.एम.सी.एच ब्लड बैंक का जब लाइसेंस रिन्यूअल नहीं तो ब्लड बैंक चालू क्यों अविलंब डी.एम.सी.एच ब्लड बैंक को बंद किया जाए।
3. मरीज के मौत में संलिप्त अधिकारी पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस किया जाए और दोषी सभी अधिकारी को जल्द से जल्द निलंबित किया जाए।
4. डी.एम.सी.एच के सभी वार्ड में रात्रि सेवा के लिए ऑन ड्यूटी डॉक्टर उपलब्ध रहने चाहिए।
डॉ जमाल हसन ने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें और पीड़ित परिवार को इंसाफ दे अन्यथा हम अपनी समुचित मांगों के लिए आपके समक्ष आंदोलन करेंगे।


एडिटर ajit kumar singh

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …