दरभंगा सदर प्रखंड के बिजुली पंचायत के मनरेगा मजदूरों को काम पर बुला कर काम नही देने के खिलाफ कार्य स्थल पर जाॅब कार्ड धारी मजदूरों ने सरकारी विफलता के पंचायत के पीआर एस एवं मुखिया के खिलाफ धरना शुरू किया बताते चले कि बीजुली गाँव के 100 जाॅब कार्ड धारी मजदूरों ने लिखित काम का आवेदन पिछले सप्ताह पीआरएस बिजुली को दिया था। पीआरएस बिजुली ने मजदूरों को काकरघटी स्थित बिना बोर्ड लगाए ही काम चल रहे मनरेगा योजना मे काम करने को आदेश दिया पर वहाँ जाने के बाद दबंगों ने मजदूरों को काम नहीं करनें दिया। पंचायत रोजगार सेवक कार्य स्थल पर नही आया मजदूर लगातार रोजगार सेवक को फोन किया फोन नही उठाने पर खेगामस प्रखंड परिषद् सदर अधयक्ष सूर्य नारायण शर्मा किसान महासभा संयोजक सदर त्रिवेणी यादव मनरेगा मजदूरों के नेता प्रभू सहनी महेन्द्र राम के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन आन्दोलन धरना-प्रदर्शन शुरू किया मजदूरों ने शारीरिक दूरी रखते हुए लाॅक डाउन के नियमों को पालन करते हुए आनदोलन पर डटे रहने का फैसला लिया।
है एक तरफ सरकार 200 दिन काम देने की बात करती पर दूसरी तरफ काम माँगने से भी काम नही मिलता है।मनरेगा मजदूरों को काम नहीं देकर फर्जी जाॅब कार्ड धारी को मास्टर रोल बना कर लूट भष्टाचार की तैयारी जदयू भाजपा सरकार मे वेरोकटोक चल रहीं है। सरकार सुशासन की ढोल पीट रही है।

अशोक पासवान सचिव सदर मनीगाछी एरिया भाकपा माले
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal