Breaking News

डुबलि केट ब्लड से मौत के मामले में स्वाथ्य मंत्री का पुतला दहन। डीएमसीएच में कुव्यवस्था व भ्रष्टाचार के जिम्मेवार है स्वाथ्य मंत्री

 

दुबलिकेट ब्लड से मौत के मामले में स्वाथ्य मंत्री का पुतला दहन।

डीएमसीएच में कुव्यवस्था व भ्रष्टाचार के जिम्मेवार है स्वाथ्य मंत्री

रिपोर्ट अविनाश कुमार

इस्तीफा दे-माले

अधीक्षक व प्राचार्य पर भी हो करवाई नही तो होगा आंदोलन तेज-माले

दरभंगा 4 जून 2020

डीएमसीएच में दुबलिकेट ब्लड चढ़ाने से हुई मौत के मामले में आज भाकपा(माले) नगर कमिटी के नेतृत्व में स्वाथ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन बच्चा वार्ड डीएमसीएच के सामने दूरी का पालन करते हुए किया गया। पुतला दहन के माध्यम से दुबलिकेट ब्लड देने के जिम्मेवार अधिकारी पर करवाई करो, डीएमसीएच में वयाप्त कुव्यवस्था के जिम्मेवार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय इस्तीफा दो, डीएमसीएच के सीनियर डॉक्टर का निजी क्लिनिक बंद करो, मृतक के परिजन को 20 लाख रुपया मुआवजा दो, दुबलिकेट ब्लड देने व चढ़ाने वाले पर करवाई करो आदि मांग को उठाया गया।

इस अवसर पर नगर सचिव सदीक भारती, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, कामेश्वर पासवान, मोहन पासवान, गुलाम अंसारी, शीला देवी आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर नगर सचिव सदीक भारती ने कहा कि डीएमसीएच की व्यवस्था लूट भेट चढ़ गई है। और साफ तौर पर इसके जिम्मवार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे है। उन्होंने कहा कि नीतीश- मोदी के राज में पूरा बिहार में अस्पताल की स्थिति चरमरा गई है। स्वास्थ्य विभाग लूट के भेंट चढ़ा हुआ है।

श्री भारती ने कहा कि डीएमसीएच में मौत का सिलसिला आज ही नही बहुत दिनों से अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की बजह से हो रहा है। लेकिन सामने नही आता है। बपड बैंक बिना रिन्यूवल किये ही चल रहा था। सरकार ये द्वारा डीएमसीएच के ब्लड बैंक के रिन्यूवल का मामला कई महीनों से लटकाए हुए है। इस लिए दुबलिकेट ब्लड मामले में साफ-साफ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेवार है। और उनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

वही आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि डीएमसीएच में दुबलिकेट ब्लड व रिन्यूवल मामले में साफ तौर पर अधीक्षक व प्राचार्य भी दोषी है। इतने दिनों से क्यो नही रिन्यूवल का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि बाद आज गलत ब्लड चढ़ाने से महिला की मौत हुई है। महिला के मौत के दोषियों पर करवाई किया जाय तथा मृतक के परिजन को 20 लाख रुपया मुआवजा दिया जाय।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …