Breaking News

 विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र जदयू मिथिला विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र जदयू मिथिला विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र जदयू द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाकर छात्र-छात्राओं में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता लाने का काम भी किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित जनता दल यूनाइटेड के संगठन प्रभारी मधुबनी जिला सह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ अंजीत चौधरी ने कहा कि वृक्षारोपण वातावरण को स्वक्ष करने का महत्वपूर्ण उपाय है जिससे वातावरण में स्वच्छता, शुद्धता,एवं हरीयाली एक बार पुन: से लाई जा सकती है पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सकता है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जल जीवन हरियाली अभियान को छात्र जदयू मिथिला विश्वविद्यालय इस तरह के कार्यक्रम से सफल बना रही है‌‌ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वृक्षारोपण लगाकर स्वच्छ वातावरण बनाया जाएगा सकता है ताकि वातावरण स्वच्छ हो इस कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता मिथिला विश्वविद्यालय छात्र जदयू इकाई के अध्यक्ष आसिफ कमाल ने की आसिफ कमाल ने कहा पर्यावरण को बचाने की ओर छात्रों छात्राओं द्वारा पूर्व में भी वृक्षारोपण किया जाता रहा है एवं मुख्यमंत्री के कथनानुसार आने वाले समय दरभंगा जिला के सभी महाविद्यालयों में में छात्र जदयू एक लाख से अधिक पेड़ लगाकर है ‌। सीएम कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोजम्मिल रजाआजमी एवं छात्र संघ परिषद सदस्य सीएम कॉलेज पुरुषोत्तम चौधरी ने कहा जहां एक तरफ वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है जिससे विभिन्न प्रकार की समस्याएं जैसे जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, इत्यादि को नियंत्रित करना पुनः जलवायु को पर्यावरण को अपने सामान्य स्थिति में लाने की जरूरत है ऐसे में छात्र जदयू के इस कार्यक्रम से जागरूक होकर छात्र-छात्राएं अपने आस पड़ोस में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं। वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को रोकने की भी सख्त जरूरत है वृक्षों की कटाई के नुकसान को बता कर लोगों को जागरूक किया जा सकता है एवं उनमें नए वृक्ष लगाने के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है काकी तेजी से दूषित हो रहे , हमारे पर्यावरण को हम सभी दूषित होने से बचा सकते हैं। इस कार्यक्रम में छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह, प्रदेश महासचिव सफी अहमद, कोषाध्यक्ष सद्दाक हुसैन, सत्यजीत रॉय सज्जाद हुसैन ्रिपुरारी शर्मा प्रभाकर चौधरी ने मिलकर पौधारोपण किया …..

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …