छात्र राजद विश्विद्यालय अध्यक्ष प्रेम पासवान के द्वारा डीएमसीएच अधिक्षक महोदय को ज्ञापन सौपा गया,

छात्र राजद विश्विद्यालय अध्यक्ष प्रेम पासवान के द्वारा डीएमसीएच अधिक्षक महोदय को ज्ञापन सौपा गया,

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

ज्ञापन देकर अपनी मांग को रखते हुए प्रेम पासवान ने कहा की बीते दिन गर्भवती महिला को गलत खून चढाने से उनकी मृत्यु हो गयी,ये बहुत ही दुखद घटना है,जब गर्भवती महिला और उसके पति का ब्लड ग्रुप B+ था और जब उनके पति द्वारा जब डीएमसीएच ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट किया गया तो वहा के टेक्निशन ने कैसे उसे बदल दिया जबकि 2014 से ब्लड बैंक का लाइसेंस रिनुअल नहीं किया,तो कैसे ब्लड बैंक चल रहा है,और मरीज की हालत रात में ख़राब होने पर डॉक्टर देरी से क्यों आए,क्या रात को डॉक्टर ऑन ड्यूटी नहीं रहते है,ऐसे कई बिंदु है,जिसपे जाँच की आवश्यकता है,हम लोग मांग करते है,कि इस मामले में दोषी पाए गए,पदाधिकारी पर उचित कार्रवाई की किया जाए,वही पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत का कहना था की सरकार पूरी तरह से फैल है,और जबसे बिहार में मंगल पांडे स्वास्थ मंत्री बने है,तबसे बिहार में अमंगल ही अमंगल है,बिहार में पूरी तरह से स्वास्थ व्यवस्था फैल है,पुरे राज्य में गरीब कही भी सुरक्षित नहीं है रोज दिन जाने जा रही है,और नीतीश सरकार चुप्पी साधे बैठी है,हम ये मांग करते है की दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए,वही मौके पर छात्र नेता रमेश रमन,मंजय यादव,अनील यादव,सचिन कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …