Breaking News

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में क्रियान्वित योजनाओं के भौतिक निरीक्षण को चला अभियान.

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में क्रियान्वित योजनाओं के भौतिक निरीक्षण को चला अभियान.

वरीय

रिपोर्ट अविनाश कुमार

प्रखंड प्रभारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने लिया ऑन गोइंग स्कीम्स का जायज़ा.

जाँच प्रतिवेदन के विश्लेषण के आधार पर होगी कार्रवाई.

दरभंगा : कोरोना महामारी से बचाव के साथ जिले में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी तेज़ी से प्रारम्भ कर दिया गया हैं. सरकार की सभी निर्माण एजेंसियां अपनी अवरुद्ध ऑन गोइंग स्कीम्स को पूरा करने में जुट गयी हैं. जल संसाधन विभाग द्वारा एक तरफ जहां बाढ़ पूर्ब तैयारियों के साथ तटबंधों के कमजोर विन्दुओं को चिन्हित कर स्ट्रेंगथनिंग का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा हैं वहीं भवन, पथ, ग्रामीण कार्य, पीएचइडी, लघु सिंचाई प्रमंडल, डीआरडीए आदि द्वारा विकास योजनाओं को पूरा करने में तेज़ी दिखाई जा रहीं हैं.
जिलाधिकारी द्वारा नियमित बैठकें कर सभी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की जा रहीं हैं. उन्होंने कहा हैं कि किसी भी योजना के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. इस हेतु वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम गठित की गयी हैं जो लगातार क्षेत्र भरमन कर योजनाओं का निरीक्षण करते हैं और जिलाधिकारी को जाँच रिपोर्ट सौंपते हैं.
निदेश के अलोक में आज कई पदाधिकारियों के द्वारा क्षेत्र भरमन कर योजनाओं का निरीक्षण किया गया.
इसमें जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी रिज़वान अहमद द्वारा सिंघवाड़ा प्रखंड के भरथी पंचायत वार्ड 4,5,6,7 में नल जल योजना, एडीएसएस रवि शंकर तिवारी द्वारा मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत भण्डारिसोन पंचायत में नल जल योजना, पी डी आत्मा शकील अख्तर द्वारा जाले प्रखंड अंतर्गत कजीबेगरा पंचायत, मुरैठा पंचायत में नल जल योजना का निरीक्षण शामिल हैं.
जाँच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई होगी.

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …