Breaking News

बिहार पटना प्रवासी मजदूर डकैत-अपराधी नहीं,नीतीश सरकार पत्र वापस ले : आप  

 

प्रवासी मजदूर डकैत-अपराधी नहीं,नीतीश सरकार पत्र वापस ले : आप

 

दरभंगा news 24 live

आम आदमी पार्टी (आप) वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने आज नीतीश सरकार पर आरोप लगाया की उनकी सरकार ने अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार के नाम से 29 मई को एक जारी पत्र में आगाह किया है कि प्रवासी मजदूरों के बिहार आने से चोरी-डकैती बढ़ने, अपराध की समस्या उत्पन्न होने के साथ ही कानून व्यवस्था की गंभीर समस्या पैदा होगी।

 

उन्होंने कहा इससे बुरा प्रवासी कामगारों के साथ कुछ हो नहीं सकता,जो अपने सम्मान की रक्षा और परिवार का पालन पोषण करने के लिए अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर रह कर रोजगार करते हैैं,अगर कोरोना संकट में घर आएं है तो उन्हें चोर और डकैत,अपराधी बताया जाए।

नीतीश सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को लाने में आना-कानी करना,कोरेन्टीन सेंटर में उनके नाम पर घोटाला करना और अब बेइज्जत कर अपराधी घोषित करना,अक्ष्म्य है।

श्री अंगेश ने यह भी बताया कि जो प्रवासी मजदूर घर लौट कर आये हैं,उन्हें हमारी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार मुफ्त में रेल और बसों से और यहाँ तक कि हवाई जहाज से भी घर पहुंचा रहे हैं,जिसमें बिहार प्रभारी सांसद संजय सिंह जी का अद्वितीय योगदान है । प्रवासी अब बिहार में रोजगार मांगने का आंदोलन न करें, और कोरेन्टीन सेंटर के घोटाले को उजागर न करें इसलिए चोर और अपराधी बनाने की पृष्टभूमि बनायी जा रही है।

आम आदमी पार्टी की पूरी बिहार ईकाई इसका विरोध करती है,और पूरे प्रदेश में हमारे कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे,और हम प्रवासियों के सम्मान और बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार के लिए बिहार के लोगों के साथ मिल कर संघर्ष करेंगे।

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …