Breaking News

बिहार दरभंगा  बीबी पाकर स्थित वार्ड संख्या 33 के पार्षद सह राजद नेता फुजैल अहमद अंसारी के आवास पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय थाली बजाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया

दरभंगा  बीबी पाकर स्थित वार्ड संख्या 33 के पार्षद सह राजद नेता फुजैल अहमद अंसारी के आवास पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय थाली बजाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया

रिपोर्ट अविनाश कुमार

। जिसमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व अलीनगर के विधायक अब्दुलबारी सिद्दीकी ने भी इस आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर श्री सिद्दीकी ने कहा बिहारी मजदूरों ने अपने मेहनत व पुरसात से देश को संवारा है दुनिया के कई देश आज बिहारियो के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा के नीतीश कुमार ने पुराने बन्द परे जैसे सकरी, रैयाम के चीनी मिल तो चालू करा नही सके नया उद्योग लगाना तो दूर की बात है। नीतीश जी ने कहा था जब तक रैयाम चीनी मिल की चिमनी से धुआं नही निकलेगा हम वोट नही मांगने आएगे क्या उन्होंने अपना बादा पूरा किया। उन्होंने कहा लौक डाउन में लोगों को पहले तो बिहार नही बुलाना चाहते थे। कुछ लोग कहते फिर रहे थे। बाहर से आने वाले मजदूरों से संक्रमण बढ़ेगा चोरी लूट बढ़ेगी कहा है नीतीश कुमार न जाने किस के गोद में जाकर बैठ गए हैं। जहा जहा भी हमारे पार्टी के लोग हैं उन सभी जगहों पर आज यह कार्यक्रम किया गया है।कार्यक्रम में फुजैल अहमद अंसारी,जिलाध्यक्ष,राम नरेश यादव,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष , गुलाम हुसैन चीना,नगर अध्यक्ष, वरुण कुमार महतो , गायत्री देवी, रामा शंकर सहनी,सुभाष पासवान,विष्णु चन्द्र (पप्पू), अमित सहनी, जावेद रहमान अंसारी, राम प्रकास पूर्वे , इस्लाम अंसारी , ई जय यादव आदि शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …