Breaking News

बिहार दरभंगा  छात्र राजद ने LNMU कैंपस में ताली, थाली,कटोरा बजा कर मजदूर अधिकार दिवस मनाया।

बिहार दरभंगा  छात्र राजद ने LNMU कैंपस में ताली, थाली,कटोरा बजा कर मजदूर अधिकार दिवस मनाया
प्रदेश

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

राजद के आह्वान पर छात्र राजद दरभंगा ने छात्र राजद विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रेम पासवान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत के नेतृत्व में LNMU विश्वविद्यालयपर कैंपस के मुख्य द्वार पर दर्जनों छात्र राजद कार्यकर्ता के साथ थाली, ताली,एवं कटोरा पीटकर गरीब अधिकार दिवस मनाया
वि0 वि0 अध्यक्ष ने कहा कि करोना संकट के समय भाजपा जदयू द्वारा गरीबों को राशन और रोजगार नहीं उपलब्ध कराकर चुनाव की तैयारी के मध्य नजर वर्चुअल रैली आयोजित की जा रही है जिसके प्रतिकार में छात्र राजद आज थाली, ताली कटोरा बजाने का काम किया। वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रशांत ने कहा कि जिस प्रकार से पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान था उस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रवासी मजदूर को बाहर भगवान भरोसे छोड़ दिये,लेकिन जब किसी प्रकार प्रवासी मजदूरों ने भूखे, प्यासे, पैदल, साइकिल एवं लाख कठनाई को झेलते हुए जब अपने प्रदेश आये तो बिहार के मुख्यमंत्री उन मजदूर भाइयों को अपराधी, चोर, लुटेरा, असहय बोल कर अपमानित करने का काम किये उसी मजदूर भाइयों के सम्मान में छात्र राजद दरभंगा श्रमिक भाइयों के समर्थन में गरीब अधिकार दिवस मनाने का काम किया वही छात्र राजद नेता रमेश रमन यादव ने कहा कि जिस प्रकार सरकार मजदूरों को अपमानित करने का काम किये अगले चुनाव में वही मजदूर भाई सरकार को सड़क पे लाने का काम करँगे , मंन्जय यादव,ललन यादव, रोहित कुमार, सुनील टायसन,सुभाष कुमार,अनिल कुमार , सुधीर कुमार यादव (c m low कॉलेज)  यादव,मुकेश दास,नीतीश कुमार,सरोज कुमार,सोनू कुमार यादव,सुनील यादव,सरोज कुमार….. एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …