बिहार दरभंगा मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा डीएमसीएच प्रशासन के लापरवाही के कारण गंगा देवी,सिलिया देवी के मौत व ब्लड बैंक के लाइसेंस रेन्यू करवाने को लेकर आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन

किया गया एमएसयू के दरभंगा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहाँ लगातार डीएमसीएच प्रशासन मासूम जिंदगी से खेलना का काम कर रहा है प्रत्येक दिन डीएमसीएच के लापरवाही के कारण आम गरीब लोग अपनी जान गवा दे रहे है उत्तर बिहार का सबसे बड़ा हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त डीएमसीएच आज अपनी लापरवाही के कारण जाना जाता है डीएमसीएच के बाड़े में एक कहावत है एक स्वस्थ व्यक्ति यहाँ आता है तो वो भी बीमार हो जाता है कुछ दिन पूर्व अपने जुड़वाँ बच्चा को जन्म दि गंगा देवी का निधन गलत खून चढ़ा देने से हो जाता है ओ पॉजिटिव गंगा देवी को ओ नेगेटिव खून चढ़ा दिया जाता है।

जिससे उनकी मौत हो जाती है वहीं सिलिया देवी की मौत गलत ब्लड ग्रुपिंग के कारण हो जाता है इस तरह का लापरवाही डीएमसीएच में कोई बड़ी बात नहीं है यहाँ रोजाना गरीब लोगों के ज़िन्दगी से खिलवाड़ किया जाता है वहीं डीएमसीएच के अंतर्गत चलने वाले ब्लड बैंक का लाइसेंस पिछले 6 सालो से रद्द परा है जिसकी सुधी ना तो डीएमसीएच प्रशासन ना जिला प्रशासन और नाही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को है आखिर एक ब्लड बैंक बिना लाइसेंस के कैसे चलाया जा रहा यह सवाल अब यहाँ खड़ा होता है एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहाँ धरना दिन के 11 बजे से कर्पूरी चौक के समीप बने यात्री शेड के बगल में मुख्य सड़क पर दिया गया जिसके बाद धरना आक्रोशपूर्ण मार्च में बदलकर डीएमसीएच अधीक्षक कार्यलय तक पंहुचा इस बीच कार्यकर्ता अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी भी करते रहे जिसके बाद डीएमसीएच अधीक्षक को मांग पत्र सौंपते हुए मांगो पर कारवाई करने को कहाँ गया पूरी आंदोलन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया गया जहाँ कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे धरना को संचालन दरभंगा जिला प्रभारी सुमित माऊबेहटिया ने किया डीएमसीएच अधीक्षक ने सभी मांगो पर कारवाई करते हुए उचित कारवाई करने का आश्वासन दिया तथा मौत के जिम्मेवार सभी लोगों पर एक सप्ताह के अंदर कारवाई करने की बात कही है धरना में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर व वरिष्ठ छात्र नेता सागर नवदिया ने प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला कहाँ गंगा देवी और सिलिया देवी के मौत के जिम्मेवार सभी लोगों पर कारवाई होना चाहिए तथा परिवार को उचित मुआवजा मिले इसके लिए अस्पताल प्रशासन से आज आंदोलन के माध्यम से सचेत करने आए है मांगो पर कारवाई नहीं होने पर आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा कहाँ ब्लड बैंक का लाइसेंस वर्ष 2014 से ही रद्द है हमलोगो के द्वारा अब तक दर्जनों बार यहाँ ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाता है जहाँ हमारे संगठन के सदस्य प्रत्येक तीन महीना पर अपना ब्लड डोनेट करते है ब्लड बैंक में साफ-सफाई के अलावा डोनर के स्वास्थ का भी ख्याल नहीं रखा जाता है जबकि ब्लड बैंक भी बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा है ऐसे में कल को किसी भी कार्यकर्ता के साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा ब्लड बैंक की व्यस्था को देखते हुए अब हमें भी ब्लड डोनेट करने से डर लग रहा है इन्ही सब समस्याओं को लेकर आज एक आक्रोशपूर्ण आंदोलन का आयोजन हमलोगो के द्वारा किया गया जिला प्रभारी सुमित माऊबेहटिया ने कहाँ हमारी मांग है की गंगा देवी और सिलिया देवी के मौत के सभी जिम्मेवार लोगों पर कारवाई हो दोनों परिवार को तत्काल राहत के रूप में मुआवजा दिया जाय आगे कोई भी ऐसी घटना ना हो इसकी जिम्मेवारी लिया जाय तथा जल्द से जल्द ब्लड बैंक का लाइसेंस रेन्यू करते हुए इसे सुचारु रूप से चलाया जाए अन्यथा मिथिला स्टूडेंट यूनियन फिर आम गरीब अपने लोगों की आवाज बनकर एक बार फिर से उग्र आंदोलन को तैयार होगा और अगली बार ऐसी कोई भी घटना होने पर पुरे डीएमसीएच प्रशासन को हमारे क्रोध का सामना करना पड़ेगा मांग पूरा नहीं होने पर आगे फिर से आंदोलन किया जायेगा
मौके पर -दरभंगा जिला संगठन मंत्री अभिजीत भारद्वाज,जिला प्रधान सचिव प्रवीण झा ,कोषाध्यक्ष रमेश बाबा,अर्जुन कुमार,रोहित कुमार,अमित मिश्रा,अनीस चौधरी,विकाश मैथिल,अंकित गुप्ता,बिहान पासवान,दिपक,नीरज,विनय चौधरी,प्रदीप,केशव,दिपक झा,आदित्य नवीन,मयंक,सिद्धांत,अविनाश,ऋतू राज,दुर्गानंद राय,शिव मोहन झा,दिवाकर मिश्रा,गौतम झा,प्रदीप झा,सनातन झा,विमल कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे अमन सक्सेना
विश्वविद्यालय अध्यक्ष
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal