दरभंगा : जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने नगर आयुक्त, जल संसाधन विभाग के अभियन्तागणों को शहरी क्षेत्र में जल जमाव की समस्या का समुचित समाधान करने का निर्देश दिया

हैं. जिलाधिकारी द्वारा नगर में जल जमाव की समस्या के समाधान हेतु कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया गया।
उक्त बैठक में माननीय नगर विधायक संजय सरावगी, नगर महापौर, उपमहापौर, नगर आयुक्त, नगर अभियंता, पूर्व मध्य रेवले के अभियंता, कार्यपालक अभियंता बूडको, सहायक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा, नगर प्रबंधक, अंचलाधिकारी, दरभंगा, नगर क्षेत्र के पार्षदगण एवं संबंधित कार्यकारी एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में नगर विधायक द्वारा नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव के स्थलों की गत बैठक में समर्पित सूची के आधार पर कार्रवाई पर चर्चा की गई। कहा कि बापू चौक से परमेश्वर चौक तक के इलाके में जल जमाव की समस्या रहती है।
नगर अभियंता द्वारा बताया गया कि जल्द ही इसमें कार्य शुरू हो जायेगा। बैठक में उपस्थित पार्षदों द्वारा बताया गया कि दरभंगा रेलवे स्टेशन में एक सम्प हाउस है, जिसका मोटर खराब रहने के कारण पिछले कई महीनों से बन्द है। इसके चालू रहने से नगर क्षेत्र से काफी जल की निकासी हो जाती थी।
जिलाधिकारी द्वारा तत्काल रेलवे के संबंधित अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर अविलंब उसे चालू करने हेतु निदेशित किया गया। इस संबंध में नगर आयुक्त के साथ समन्वय कर आवश्यकतानुसार उनसे मदद लेकर इसे हर हाल में अगले एक सप्ताह में चालू कराने का निदेश दिया गया।
माननीय नगर विधायक द्वारा 22 नम्बर गुमती से 21 नम्बर गुमती तक जल जमाव की सूचना देते हुये अवगत कराया गया कि इस क्षेत्र में माननीय सांसद, माननीय विधान पार्षद, पूर्व मेयर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के परिसर में जल जमाव रहता है, इसे तत्काल दूर करने की आवश्यकता है।
स्थानीय पार्षद द्वारा बताया गया कि कुछ जगहों में सड़क नीची रहने के कारण बरसात के समय जल जमाव हो जाता है।
शहरी क्षेत्र में अन्डरग्राउण्ड नाला का निर्माण पर कार्यपालक अभियंता, बूडको द्वारा बताया गया कि दो बार निविदा की प्रक्रिया की गयी है। परन्तु अभी तक निविदादाता के अभाव के कारण फाईनल नहीं हो पाया है। पुनः दिनांक 02.06.2020 को निविदा की प्रक्रिया की गयी है। शीघ्र ही एजेन्सी चयनित कर कार्रवाई की जायेगी।
वहीं एस0एच0 मब्बी से अलीनगर तक नाला निर्माण पर स्थानीय पार्षद द्वारा बताया गया कि पथ निर्माण विभाग के निर्माण एजेन्सी द्वारा उक्त सड़क के किनारे नाला नहीं बनाकर सड़क से बिल्कुल सटाकर नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी, सदर एव नगर अभियंता को आपसी समन्वय कर स्थल निरीक्षण कर सही जगह पर नाला निर्माण कराने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, दरभंगा को स्वयं भी स्थल निरीक्षण कर सही स्थल पर नाला निर्माण कराने हेतु एजेन्सी को निदेशित करने को कहा गया।
वार्ड नं0 46 के पार्षद द्वारा बताया गया कि उनके क्षेत्र में जल जमाव रहता है। खाजसराय से रेलवे के तरफ जो जल निकासी होती है, वह सभी वार्ड नं0 46 में जमा हो जाता है।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal